
पुनीत माथुर/ जोधपुर. राजस्थान में गर्मी अपने पूरे परवान पर है. बात जोधपुर की करें तो जोधपुर में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच चुका है और उसके बाद सड़कों पर मानो आग उगल रही हो सुबह शाम के अलावा दिन के बाद तो शहर में निकलना भी मुश्किल हो चुका है. गांव में स्थिति और भी बुरी है क्योंकि गांव में लू चलनी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने भी हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है कि अब मारवाड़ में आगामी दिनों में हीटवेव चलेगी और तापमान बढ़ने की संभावना है.
दिन के वक्त सड़क पर निकलना मुश्किल हो चुका है और जो निकलता है वह भी मुंह कपड़ों से ढक कर गर्मी से बचता हुआ निकलता दिखाई दे रहा है लोग गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर की मदद ले रहे हैं. लेकिन कूलर तो मानो इस गर्मी में बेकार से हो गए हैं. क्योंकि कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहे. लोग जगह-जगह पेय पदार्थ पीते हुए नजर आते हैं. जिनमें गन्ने का रस और शिकंजी शामिल है. वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसे फलों का आहार भी कर रहे हैं.
हालांकि कुछ दिनों पूर्व तक प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही थी. इसके चलते इस बार गर्मी लेट शुरू हुई है. जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन अब गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है. सूर्य देवता सूर्य नगरी में सुबह से लगाकर शाम तक अपना कहर बरपा रहे हैं. वही मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी आने वाले दिनों में और बढ़ेगी फिलहाल 44 डिग्री के पास पारा बना हुआ है और यह गर्मी अगर और बढ़ती है तो लोगों के लिए काफी परेशानी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 13:22 IST









