UPSC Last 10 Years Toppers list: आज हम आपको यूपीएससी के पिछले 10 साल के टॉपर्स के नाम बताने जा रहे हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि टॉपर्स ने कहां से और क्या पढ़ाई-लिखाई की है. जिससे आप यह भी अंदाजा लगा सकेंगे कि, किस फील्ड की डिग्री लेने वालों का, टॉपर्स लिस्ट में सबसे ज्यादा जलवा रहा है. आइए देखते हैं लिस्ट.
01

शेना अग्रवाल वर्ष 2011 की यूपीएससी टॉपर हैं शेना एआईपीएमटी में भी टॉप कर चुकी हैं. उन्होंने MBBS की डिग्री भी हासिल की है. (Image Credit – Instagram @shena.aggarwal_ias)
02

साल 2012 की टॉपर हैं, केरला की हरिता वी कुमार. हरिता ने तिरूवनंतपुरम के बॉर्टन हिल इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन में बीटेक किया है.
03

गौरव अग्रवाल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 के टॉपर हैं. गौरव राजस्थान के जयपुर से आते हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक करने के बाद आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया है.
04

इरा सिंघल यूपीएससी 2014 की टॉपर हैं. इरा ने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली से बीटेक करने के बाद एमबीए की डिग्री हासिल की है.
05

बेहद चर्चित आईएएस ऑफिसर टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी में टॉप किया था. उन्होंने मात्र 22 वर्ष की उम्र में UPSC परीक्षा में टॉप किया था. टीना ने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है.
06

नंदनी के आर ने साल 2016 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. नंदिनी ने रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग किया है.
07

साल 2017 के यूपीएससी टॉपर हैं अनुदीप दुरीशेट्टी. वह तेलंगाना के रहने वाले हैं और बिट्स पिलानी कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंट टेंशन में बीटेक किया है.
08

यूपीएससी 2018 की परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया था. उन्होंने पहली ही बार में परीक्षा निकाली थी. कनिष्क ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है. (Image Credit – Instagram @kanishak_kataria)
09

वहीं 2019 में प्रदीप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. उन्होंने हरियाणा के मुरथल के डीसीआरयू कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया है.
10

2020 बैच के आईएएस टॉपर हैं शुभम कुमार. अधिकतर टॉपर्स की तरह शुभम ने भी बीटेक किया है. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. वहीं तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी.
11

साल 2021 की यूपीएससी की परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है. श्रुति यूपी के बिजनौर की रहने वाली हैं. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहर-लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. ग्रेजुएशन उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स किया है. वहीं मॉडर्न हिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा की तैयारी उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया रसिडेंशियल कोचिंग एकेडेमी से की है.









