रामायण की सीता को ऐसे मिले थे असल जिंदगी के राम, देखते ही हार बैठे थे दिल, दिलचस्प है पहली मुलाकात का किस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने करियर में कई किरदार प्ले किए हैं. लेकिन रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार ने उनकी जिंदगी बदल दी. इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान दीपिका को असल जिंदगी के राम मिले थे. यहीं से दीपिका की मुलाकात उनके पति हेमंत टोपीवाला से हुई थी. दीपिका चिखलिया एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हो गई हैं.

दीपिका रामानंद सागर की रामायण सीरियल के अलावा कई फिल्मों और सीरियल में नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका के लाखों फॉलोअर्स हैं. दीपिका जल्द ही अपने ऑनस्क्रीन राम यानी अरुण गोविल के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं. दीपिका चिखलिया एक शानदार एक्ट्रेस के साथ अच्छी मां और पत्नी भी हैं. दीपिका ने 1991 में हेमंत टोपीवाला से शादी की थी. दीपिका की अब 2 बेटियां भी हैं और पूरा परिवार खुशी से रहता है.
पहली नजर में हो गया था प्यार
दीपिका और उनके असल जिंदगी के राम यानी हेमंत टोपीवाला की लवस्टोरी भी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी. दरअसल हेमंत टोपीवाला का परिवार इंडियन ट्रेडिशन कॉस्मेटिक्स का व्यापार करता रहा है. दीपिका चिखलिया एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, यहां उन्होंने हेमंत की कंपनी का ही कॉस्मेटिक पहना था. हेमंत भी दीपिका के साथ सेट पर थे. यहीं दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई. दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. 1991 में दीपिका चिखलिया ने हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली.

पति का था कॉस्मेटिक का बिजनेस तो हो गई मुलाकात
अपने पति से मुलाकात के बारे में दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया पर बताया, ‘मेरे पति का परिवार 1961 से भारतीय ट्रेडिशनल कॉस्मेटिक्स शिंगार का व्यापार कर रहा था. मैं अपनी पहली फिल्म सुन मेरी लैला की शूटिंग कर रही थी. फिल्म में एक सीन था जिसमें और एक ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हूं. ये ब्रांड हिम्मत टोपीवाला का था. हिम्मत सेट पर शूटिंग देखने आए थे. यहीं से हमारी दोस्ती हुई और बाद में हम एक हो गए.’

स्विटजरलैंड में रहा था यादगार टूर
दीपिका ने अपने हनीमून की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की थीं. दीपिका चिखलिया अपने पति हेमंत के साथ स्विटजरलैंड में हैं और पीछे बर्फ दिखाई दे रही है. दीपिका ने इस तस्वीर को फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये फोटो हमारे हनीमून की है.

हमने शादी के बाद छुट्टियां स्विटजरलैंड में मनाईं थीं. उन्होंने मुझसे पूछा था कि कहां घूमने जाना चाहती हो? मैंने इसका जवाब देने में एक सेकेंड नहीं लगाया और स्विटजरलैंड का नाम लिया. ये जगह मेरे लिए काफी खास है. यहां की बर्फ मुझे हमेशा से ही आकर्षित करती थी. साथ ही मुझे ये सपनों का देश भी लगता था. हमने यहां आकर छुट्टियां मनाईं थीं.’ दीपिका और हेमंत की 2 बेटियां निधि और जूही भी हैं. दीपिका काफी समय तक एक्टिंग से दूर रहीं. अब फिर से दीपिका ने पर्दे पर वापसी कर ली है. जल्द ही दीपिका अपने ऑनस्क्रीन राम यानी अरुण गोविल के साथ नजर आने वाली हैं.

Tags: Deepika Chikhalia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे