इमरान की पार्टी PTI पर बैन लगाने की तैयारी! PAK गृहमंत्री बोले- अब और कोई विकल्प नहीं बचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा ने पाकिस्तान के कई शहरों को अशांत कर दिया. हालात को संभालने के लिए सेना को मोर्चा संभालना पड़ा. हिंसा में कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद अब पाकिस्तान सरकार की ओर से पीटीआई को प्रतिबंधित किए जाने जैसे बयानों के बाद एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ रहा है. पाकिस्‍तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर बैन लगाने की बात कही है.

पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने शनिवार को कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने जिस तरह से पूरे देश में उत्‍पात मचाया है, उसके बाद इस पर बैन लगाने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं बचा है. हम इस पर विचार कर रहे हैं. गृहमंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की सियासत में उबाल आने की संभावना है.

बिलावल भुट्टो भी दे चुके हैं प्रतिबंध पर अपनी राय
इसके पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान में हुई हिंसा पर कहा था कि पूर्व पीएम इमरान खान ने सत्ता में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया था. आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा. पीटीआई पर बैन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं और वह इस तरह के फैसले से सहमत होने वाले अंतिम व्यक्ति होंगे.

पीटीआई कार्यकर्ताओं ने किया था जमकर बवाल
गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के फौरन बाद बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में अराजक कदम उठाए थे. पाकिस्तानी सेना के अधिकारी के घर पर धावा बोल दिया था. लाहौर में हुए इस हमले में इमरान खान समेत उनकी पार्टी के 1500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है.

Tags: Imran khan, Pakistan news, PTI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे