‘कांग्रेसमय’ कर्नाटक: कांग्रेस के नाम यहां कई रिकॉर्ड, 1994 के बाद बस इसे ही मिला बहुमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निवेदिता सिंह
बेंगलुरु.
कर्नाटक हाल के वर्षों में खंडित जनादेश और त्रिशंकु विधानसभा देने वाला राज्य रहा है. हालांकि शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. वैसे वर्ष 1994 के बाद केवल कांग्रेस ही राज्य के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है, वह भी तीन बार- 2023, 2013 और 1999 में. इसके अलावा वर्ष 1994 के चुनाव में जेडीएस को स्पष्ट बहुमत मिला था.

कर्नाटक में पिछली बार किसी पार्टी को वर्ष 2013 में स्पष्ट बहुमत मिला था, जब कांग्रेस को 122 सीटें मिली थीं और सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया था.

राज्य के सियासी इतिहास पर नजर डालें तो सिद्धारमैया ने वर्ष 2018 में जब अपना कार्यकाल पूरा किया, तो वह बीते 40 साल में पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री बने. इसके साथ ही राज्य के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे मुख्यमंत्री थे. उनसे पहले, केवल डी देवराज उर्स वर्ष 1972 से 1977 के दौरान कार्यकाल पूरा करने में कामयाब रहे थे.

एसएम कृष्णा ने समय पूर्व ही करा दिया था चुनाव
वर्ष 1999 में भी कांग्रेस ने भी 133 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए चुनाव जीता था. हालांकि, इसके बावजूद सरकार ने कार्यकाल पूरा नहीं किया. एसएम कृष्णा ने 1999 और 2004 के बीच स्थिर सरकार प्रदान की थी, लेकिन उन्होंने  कार्यकाल पूरा होने से पांच महीने पहले ही चुनाव कराने का फैसला कर लिया था.

कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसे 1989 के बाद से स्पष्ट जनादेश मिल सका है. कांग्रेस ने तब 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो कि आज तक एक रिकॉर्ड है. हालांकि इस बीच वर्ष 1994 में जेडीएस को मिले बहुमत को एक अपवाद के रूप में रखा जा सकता है.

कांग्रेस ने नाम है इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत
राज्य के इतिहास में 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी कांग्रेस के ही नाम है. 1989 में जहां इसने 178 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं 1972 में 165 सीटें, 1957 में 150 सीटें; 1978 में 149 सीटें और 1962 में 138 सीटें कांग्रेस ने अपने नाम की. वहीं इस बार के चुनाव परीणाम वर्ष 1989 के बाद कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

इस बीच कर्नाटक में बीजेपी ने भले ही सरकार बनाई हो, लेकिन राज्य में कभी भी वह स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर पाई. भाजपा दो मौकों पर 113 के बहुमत के निशान के करीब पहुंच गई, हालांकि वह इसे कभी पार नहीं कर सकी. वर्ष 2018 में उसे 104 सीटें मिली थीं और वर्ष 2008 में 110 सीटें जीती थीं.

Tags: Assembly election, Congress, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे