इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट का सवस्थ होना बेहद जरूरी है.
खाना हमेशा स्वच्छ बर्तनों में ही पकाएं.
खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं.

Tips to keep Gut Healthy: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है कि पेट स्वस्थ रहे. अगर आपका पाचन सही से होता है और आपको कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी अन्य समस्याएं नहीं हैं, तभी आप स्वस्थ अनुभव करेंगे. आगर आपके पेट में किसी भी तरह की समस्या या दर्द है तो आप कभी भी स्वस्थ अनुभव नहीं करेंगे. लगातार पेट खराब रहने से पाचनतंत्र को नुकसान हो सकता है. इससे पेट में इंफेक्शन, दर्द जैसी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सामान्य तौर पर रोजाना के जीवन में की जाने वाली कई ऐसी गलतियां हैं, जो पेट खराब होने का कारण बन सकती हैं. आइए आज हम आपको वो 6 ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताते हैं, जिनका ख्याल रखकर आप पेट को खराब होने से बचा सकते हैं.

1.खाना खाने से पहले हाथ धोएं: खाना खाने के पहले सभी को हाथ जरूर धोना चाहिए. गंदे हाथों से खाना खाने से कई कीटाणु शरीर के अंदर चले जाते हैं जो पेट को खराब कर सकते हैं. इससे पेट में दर्द, अपच और संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती हैं. गंदे हाथों से खाना खाने से अन्य भी कई तरह की बीमारियों का सामना कर पड़ सकता है.

2. साफ बर्तन में ही खाना बनाएं: खाना बनाते समय हमेशा भोजन साफ बर्तन में ही बनाएं. गंदे बर्तनों में खाना बनाने से पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा हमेशा स्वच्छ बर्तन में ही भोजन करना चाहिए.

3. ताजा भोजन करें: पेट को सवस्थ रखने और किसी भी संक्रमण से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि ताजा भोजन करें. खाना हमेशा ताजा खाएं, बासी खाना खाने से बचें. ताजा भोजन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बॉडी को भी तरोताजा रखता है.

4. बाहर का तला-भुना जंक फूड खाने से बचें: बदलती लाइफस्टाइल में लोगों का खान-पान तेजी से बदला है. आजकल लोग ज्यादातर बाहर खाना खाते हैं. बाहर का तला भुना जंक फूड खाना सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है. बाहर का खाना खाने से कई बार पेट खराब हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- इस चीज का पानी में भिगोकर करें सेवन, पूरी गंदगी निकाल पेट के हर कोने की कर देगा सफाई, 4 फायदे देख दंग रह जाएंगे

5. हरी सब्जियों का करें सेवन: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. हरी सब्जियां खाने से जहां शरीर हेल्दी होता है. वहीं पेट भी स्वस्थ रहता है. नियमित रूप से गाजर, चुकंदर, लौकी जैसी हरी सब्जियों के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी साफ होता है.

6. जूस का सेवन करें: अलग-अलग जूस का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है. अनार-सेब, संतरे आदि का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट को भी स्वस्थ रखता है.

इसे भी पढ़ें- World Ovarian Cancer Day 2023: ओवेरियन कैंसर के 5 गंभीर लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, समय रहते कराएं इलाज

7. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं: शरीर और पेट को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए. पानी पीने से पेट को संक्रमण से बचाया जा सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे