CBSE 12th Result: आर्यन ऋषभ को 98.2% और विकास वैभव को 98% अंक, कोशी-सीमाचल में किया टॉप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्णिया. सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार शाम को रिजल्ट जारी हुआ है. पूर्णिया के छात्र विकास वैभव ने 98 प्रतिशत और आर्यन ऋषभ ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर कोशी सीमांचल में टॉप कर पूर्णिया जिले का नाम रोशन किया है. विकास वैभव को जहां सोशल साइंस में 100 तो साइंस, मैथ और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 99 प्रतिशत अंक आया है. उसे 500 में कुल 490 अंक आया है.

विकास के पिता अरविंद कुमार पूर्णिया में एनएचआई के निदेशक हैं, जबकि उनकी मां सिम्मी कुमारी हाउस वाइफ हैं. वे मूल रूप से सुपौल जिला के समदा गांव के निवासी हैं और पटना में रह रहे हैं. विकास वैभव पूर्णिया के ब्राइट करियर स्कूल से दसवीं की परीक्षा देकर 98% अंक हासिल किया है.

विकास के पिता अरविंद कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि विकास बचपन से ही काफी मेधावी रहा है. उसने हाल में देवघर के रामकृष्ण मिशन स्कूल और दिल्ली के आर के पुरम स्कूल में परीक्षा पास की है. वह आगे आईआईटी करने के बाद फिर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है.

आपके शहर से (पटना)

वहीं, विकास ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और स्कूल के निदेशक गौतम सिन्हा का बड़ा योगदान रहा है. वही जी डी गोयनका स्कूल के छात्र आर्यन ऋषभ को 98.2 प्रतिशत अंक आया है. आर्यन मधुबनी जिला का निवासी है और जी डी गोयनका स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास किया है. आर्यन की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन पीयूष अग्रवाल ने खुशी जताई है.

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे