‘हमारा पहला मकसद था BJP को हराना’, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर शरद पवार ने गिनाए ये बड़े कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि हमारा मकसद कर्नाटक में बीजेपी (BJP) को हराना था. उन्होंने अपने पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा, ‘मैं पिछले 8-10 दिनों से जनसभाओं में कह रहा हूं कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की हार होगी. भले ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कई जगहों पर बैठकें और रोड शो किए हैं, लेकिन हमें यकीन था कि वोटों के माध्यम से लोगों का गुस्सा व्यक्त किया जाएगा.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर शरद पवार ने कहा कि ये कोई बात नहीं है कि कर्नाटक में एनसीपी एक ताकतवर पार्टी है. हमने प्रयास के तौर पर कुछ उम्मीदवारों को खड़ा किया. उनमें से हमने निपानी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को जिताने के लिए ताकत लगाई. अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले पांच राउंड तक हमारा प्रत्याशी नंबर वन था, लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर है. उसके जीतने की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हमने ये फैसला एक राज्य में प्रवेश करने के लिए लिया. हमारा असली मकसद बीजेपी को हराना था.

बीजेपी पर तोड़फोड़ की राजनीति का आरोप
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा बीजेपी ताकत के बूते उस राज्य की सत्ता में आना चाहती है, जहां उसका अस्तित्व नहीं है. बीजेपी ने विधायक तोड़कर शक्ति प्रयोग का फार्मूला इस्तेमाल किया है. कर्नाटक में भी उन्होंने यही किया. एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र में भी यही किया. शरद पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी विधायकों को तोड़कर कमलनाथ की सरकार गिराई गई थी. बीजेपी ने गोवा में भी यही किया, जो चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजों ने दिखा दिया है कि लोगों को पेटियों की राजनीति पसंद नहीं है.

कर्नाटक की जनता और कांग्रेस को दी पवार ने बधाई
एनसीपी चीफ ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को पूरी तरह से हराने की भूमिका निभाई है. इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार, शक्ति, संसाधनों का दुरूपयोग है. देश में गलत माहौल फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए मैं कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को बधाई देता हूं. देश के अन्य राज्यों में भी ऐसा ही होगा.

पवार ने भारत जोड़ो यात्रा को भी दिया जीत का श्रेय
शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी बड़ा फायदा कांग्रेस को मिला है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे ज्यादातर राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर है. जब 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे तो हम कर्नाटक चुनाव से देश की तस्वीर का अंदाजा लगा सकते हैं.

Tags: Assembly elections, Karnataka Assembly Elections 2023, Karnataka Congress, Rahul gandhi, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे