UP Nikay Election Results: Owaisi की पार्टी AIMIM ने खोला खाता, बस 1 सीट पर जीत की बढ़त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मेरठ में जीत की ओर बढ़ती एआईएमआईएम को बीजेपी ने पछाड़ा.
बाकि सभी जगह तीसरे या चौथे पायदान पर रही पार्टी.
केवल संभल में मिली जीत की बढ़त.

संभल. यूपी निकाय चुनाव में जहां एक तरफ बीजेपी का बोलबाला रहा, वहीं दूसरी तरफ कुछ पार्टियां ऐसी भी रहीं जो बस अपना खाता ही खोल सकीं. इसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी रही जो केवल संभल में ही जीत की बढ़त हासिल कर सकी. संभल नगर पालिका में एआईएमआईएम की आसिया मुशीर को 12 हजार से ज्‍यादा वोटों की बढ़त मिली जो उनको जीत की तरफ ले जा रही है. हालांकि अभी यहां भी घोषणा होना बाकि है. गौरतलब है कि आसिया मुशीर को समाजवादी पार्टी के सांसद बर्क ने समर्थन दिया था. वहीं मेरठ में जीत की ओर बढ़ते एआईएमआईएम के मेयर प्रत्याशी को उस समय झटका लगा जब बीजेपी के प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया उनसे तेजी से आगे निकले और जीत का डंका बजा दिया.

मेरठ में एआईएमआईएम के प्रत्याशी दूसरे पायदान पर रहे. वहीं मुजफ्फरनगर में पार्टी की प्रत्याशी छोटी पांचवें पायदान पर रहीं और उन्हें 6542 वोट मिले. यहां पर भी बीजेपी की ने बाजी मारी. नावबगंज नगर पालिका परिषद में ओवैसी की पार्टी की रेश्मा परवरी को हार का सामना करना पड़ा और वे 571 वोट ही समेट सकीं. वहीं जालौन की कोंच नगर पालिका में एआईएमआईएम के संजीव रंजन निर्दलीय प्रत्याशी तीसरे स्‍थान पर दिखे. यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान सिरौठिया जीत की ओर बढ़ते दिखे, वहीं बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार गुप्ता दूसरे स्‍थान पर ‌दिखे. हालांकि अभी मतगणना जारी है.

आजमगढ़ नगर पानिकाल परिषद के बिलरियागंज से सपा की उम्मीदवार मीना पासवान बीजेपी से 994 मतों से आगे दिखीं. वहीं एआईएमआईएम के प्रत्याशी 3299 मतों के साथ चौथे स्‍थान पर रहे.

गौरतलब है कि निकाय चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवारों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. मेयर पदों की बात की जाए तो 17 में से 17 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाते हुए कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और बाकि सीटों पर भी मतगणना में काफी आगे हैं. वहीं नगर पंचायत सदस्यों, पार्षदों के पदों पर भी बीजेपी के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत हासिल की है.

Tags: Asaduddin owaisi, UP Election, Uttar Pradesh Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे