Antique Watch: 60 साल पुरानी घड़ी, तब 7000 में खरीदी थी, आज मर्सिडीज से भी महंगी बिकी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पुरानी चीजों यूं ही मत फेंका कीज‍िए, क्‍योंकि कब ये आपको मालामाल कर दें, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. पिता की मौत के बाद बेटे ने उनकी 60 साल पहले खरीदी हुई घड़ी को नीलामी में बेचा तो जितना पैसा मिला उससे एक घड़ी नहीं मर्सिडीज कार तक खरीदी जा सकती है. TW Gaze की तरफ से आयोजित नीलामी में इसे बेचा गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी को ब्रिटेन की रॉयल नेवी के सर्च-रेस्क्यू डाइवर साइमन बर्नेट ने खरीदा था. बाद में 2019 में उनकी मृत्यु के बाद यह उनके बेटे पीटर बार्नेट को विरासत में मिली. यह एंटीक 1963 रोलैक्स सबमैरिनर वॉच (1963 Rolex Submariner watch)थी. 60 वर्ष पहले इसे खरीदने पर उन्‍होंने 70 पाउंड यानी आज के हिसाब से देखें तो तकरीबन 7000 रुपये खर्च किए थे. नीलामी में साइमन के बेटे पीटर बर्नेट ने इसकी कीमत 50,000 से 60000 पाउंड रखी थी. जो तकरीबन 55 से 66 लाख रुपये बैठता. मगर इसकी नीलामी 40,000 पाउंड यानी तकनीबन 41 लाख रुपये में हुई.

सिंगापुर में तैनाती के समय खरीदी
मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक, पीटर बर्नेट ने कहा, मेरे लिए यह काफी कठ‍िन फैसला था. लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैंने सही किया. इस घड़ी को मेरे प‍िता ने तब लिया था जब वे सिंगापुर में तैनात थे. पिताजी बताते थे कि उस समय भी यह परिवार के लिए बेहद कीमती थी. पीटर पुलिस सेवा से रिटायर हो चुके हैं. उन्‍होंने कहा, जब भी वे इस घड़ी को अपने हाथों पर पहनते थे तो पिता को काफी करीब महसूस करते थे. लेकिन मैं रोज पहनने से डरता था. क्‍योंकि मैं कलाई में 60 हजार पाउंड कीमत की घड़ी पहनकर वॉक नहीं कर सकता था.

खरीदने वाले ने नाम उजागर नहीं किया
रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी नीलामी ऑनलाइन की गई और इसे खरीदने वाले शख्‍स ने अपनी पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया. हालांकि, वह शख्‍स ब्रिटेन का ही रहने वाला है.घड़ी बेचकर जो रकम मिली है, उससे पीटर बेहद खुश हैं. उधर, एक अन्‍य रिपोर्ट में कहा गया है कि रोलैक्स सबमैरिनर वॉच महज एक फैशन एसेसरीज नहीं थी, क्योंकि साइमन इसका इस्तेमाल अहम रेस्क्यू मिशन में समुद्र के अंदर किया करते थे. तब उन्‍हें जानना होता था कि वह कितने समय पानी के अंदर रहे. हालांकि, अब यह स्‍टेटस सिंबल बन गई है और धनाड्य लोग इसका इस्‍तेमाल करते हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे