हाइलाइट्स
बीजेपी ने यूपी की सभी 17 मेयर सीटों पर लहराया जीत का परचम
समाजवादी पार्टी का 2017 के चुनाव से भी हुआ बुरा हाल
बसपा और कांग्रेस का नहीं खुला खाता, लेकिन कुछ सीटों पर चौंकाया
लखनऊ. दो चरणों में हुए यूपी नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू एक बार फिर देखने को मिला. तो वहीं समाजवादी पार्टी मुस्लिम क्षेत्रों में भी पिछड़ती चली गई. वहीं पिछली बार दो मेयर सीट जीतने वाली बसपा के खाते में नील बटे सन्नाटा रहा. अगर कांग्रेस की बात करें तो इस बार उसने एक भी सीट तो नहीं जीती लेकिन, सभी को चौंकाया जरूर. झांसी और मुरादाबाद मेयर सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही. नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में भी बीजेपी का परचम लहराया.
दरअसल, 17 नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी का कब्ज़ा रहा, बीजेपी ने मेयर पद पर क्लीन स्वीप करते हुए सभी 17 सीटों को भारी अंतर् से जीता. वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा का पिछले दो विधानसभा चुनावों से चला आ रहा बुरा दौर जारी है. समाजवादी पार्टी का पिछली बार भी खाता नहीं खुला था. इस बार भी परिणाम वैसा ही रहा. 6 सीटों पर तो वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई. झांसी, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद और मेरठ में सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. मेरठ में तो सपा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी पिछड़ गई. सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर रहीं. 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी 14 सीटों पर दूसरे नंबर पर थी, जबकि इस बार महज 11 सीटों पर ही वह रनर अप रही.
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी पिछड़ी सपा
समाजवादी पार्टी के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुस्लिम क्षेत्रों में भी उसका वोट बैंक खिसकता दिखा. पीतल की नगरी मुरादाबाद और सहारनपुर में सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे. वही हाल अन्य जिलों में भी रहा. मेरठ में सपा से ज्यादा ओवैसी की पार्टी को वोट मिले. कहा जाता है कि सपा और रालोद का पश्चिम यूपी में स्ट्रांग होल्ड है. अखिलेश ने सहारनपुर और मेरठ में रोड शो भी किया था, बावजूद जीत तो छोड़िए तीसरे पायदान पर पहुंच गए.
आपके शहर से (लखनऊ)

Bareilly Nagar Nigam Chunav 2023 Live: बरेली में भाजपा मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने फहराया जीत का परचम, 56 हजार वोटों से विजयी

Lucknow Nagar Nigam Chunav 2023 Live: लखनऊ में भी BJP का जलवा, सुषमा खरकवाल बनीं मेयर

UP Nikay Chunav 2023 Result Live: ’17 नगर निगम में पहली बार BJP एक साथ जीती’, लखनऊ में बोले CM योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav Winner List: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने किया सबका सूपड़ा साफ, देखें विजेताओं की लिस्ट

UP Nagar Panchayat Adhyaksh Chunav Result LIVE: अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी का जलवा, जानें अन्य दलों का हाल

Aligarh Nagar Nigam Chunav 2023 Live: अलीगढ़ भाजपा के मेयर प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त, प्रशांत सिंघल लगातार चल रहे आगे

UP Nikay Chunav Result: बंपर जीत के बाद 4 बजे जश्न मनाएगी BJP, CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

CBSE board Result 2023: मजदूर की बेटी ने सीबीएसई 12वीं में किया कमाल, 94% लाकर रोशन किया नाम

Mathura Nagar Nigam Chunav 2023 Live: मथुरा में बीजेपी के सिर सजा जीत का सेहरा, भाजपा मेयर प्रत्याशी 1 लाख से ज्यादा मतों से विजयी

UP Nikay Election Results: निकाय चुनावों में फहरा बीजेपी का परचम, मेयर से लेकर पंचायत सदस्यों तक जीत का बिगुल!

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत
बसपा-कांग्रेस का नहीं खुला खाता
अगर बात बसपा की कर ली जाए तो 2017 में बीएसपी ने मेरठ और अलीगढ़ की मेयर सीट पर कब्ज़ा जमाया था. इस बार उसका भी खाता नहीं खुला. अब बीएसपी का कोई भी मेयर नहीं है. हालांकि बसपा प्रत्याशी गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर में तीसरे नंबर पर रहे. उधर कांग्रेस का भी यूपी में बुरा दौर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार भी मेयर सीट पर उसका खाता नहीं खुला. कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि दो सीटों झांसी और मुरादाबाद में उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे. इसके अलावा लखनऊ में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:35 IST








