
रिपोर्ट- सुनील रजक
शिवपुरी. शिवपुरी के पिछोर एसडीओपी ने बेटी के जन्म पर दो बार खुशियां मनाई है. पहली बार तो दतिया स्थित अपने घर में और दूसरी बार जनता को यह संदेश देने कि बेटी है तो कल है. पिछोर एसडीओपी की सवा साल पहले शादी हुई थी, हाल ही में उन्हें बेटी पैदा हुई तो वह पत्नी और बेटी को लेकर ऑफिस पहुंच गए. चाय स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया.
आपको बता दें कि 15 माह पहले पिछोर एसडीओपी प्रशांत कुमार शर्मा की शादी हुई थी. जिसके बाद उन्हें बेटी पैदा हुई उन्हें पहले से ही बेटी की चाहत थी. जिसके बाद पहली बार उनका दतिया में स्वागत किया गया. वहीं बेटी और पत्नी के साथ पहली बार कार्यस्थल जहां पर उनकी पोस्टिंग एसडीओपी के पद पर है. स्टाफ ने जोशीले अंदाज के साथ बेटी, पति-पत्नी का स्वागत किया और जमकर डांस भी किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई.
एसडीओपी प्रशांत कुमार शर्मा पहली बार बेटी के पिता बने है. पुत्री के पैदा होने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पहली बार बेटी को अपने घर ले गए तो आगमन में परिवार ने जश्न मनाया. जैसे ही SDOP प्रशांत अपनी बेटी को लेकर पिछोर पहुंचे तो स्टाफ झूम उठा. यहां बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. ढोल नगाड़ों पर पुलिस जवान थिरकते नजर आए. एक-दूसरे को मिठाई खिलाई.
बता दें कि प्रशांत दतिया जिले के रहने वाले हैं. हाल ही में वे शिवपुरी के पिछोर में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हुए हैं. बेटी के जन्म पर उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की जिले भर में चर्चा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amazing story, Madhya Pradesh government, Mp news, Shivpuri News, Viral photos
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:14 IST








