UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है. बीजेपी ने प्रदेश की लगभग सभी अहम सीटों पर जीत हासिल की है. बात अगर मेयर के पद के लिये हुए चुनाव करें तो इसमें भी बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिली है. बरेली, झांसी, गाजियाबाद और अयोध्या के बाद बीजेपी ने मथुरा और मुरादाबाद में मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है.

बड़े शहरों के निगम में जहां बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है तो वहीं पार्टी आलाकमान ने भी इस जीत का स्वागत किया है. पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस प्रदर्शन की सराहना की. बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मना जिसके बाद सीएम ने प्रेस से भी बात की. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतत्‍व में यूपी न‍िकाय चुनाव में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. सभी न‍िगमों में एक साथ पूर्ण व‍िजय प्राप्‍त करने में सफल हुई है. नए न‍िगम जैसे अयोध्‍या, मथुरा और वंदावन में नए निगम थे ज‍िनमें बीजेपी ने दर्ज की है. इन न‍िगमों में 5 लाख से लेकर 50 लाख तक मतदाता होता है. आज का जनादेश सबके सामने है.

प्रदेश में 200 नगर पाल‍िका है ज‍िनमें से 199 में चुनाव हुआ है. 2017 के मुकाबले बीजेपी ने डबल सीटों पर जीत हास‍िल की है. इस साल जीत का आंकड़ा दोगुणा से भी अधिक है. योगी ने कहा कि नगर पंचायतें पिछले 5 साल के दौरान कई बनाई गई हैं. CM योगी ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने जो विश्वास शासन और सरकार के प्रति जताया है उसके लिये मैं सभी का धन्यवाद देता हूं. सीएम ने कहा कि मैं जनता का भी आभार जताता हूं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण हुआ इसके लिये शासन, पुलिस और मशीनरी बधाई के पात्र हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: UP Nagar Nikay Chunav, UP news, Yogi adityanath

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे