सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. अधिकतर जगहों पर भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है. जबकि कई जगहों पर समाजवादी पार्टी ने अपना खाता भी खोला है. वहीं ऐसा लग राह है कि राम नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी पर प्रभु श्री राम ने अपना पूरा आशीर्वाद दे दिया है. अयोध्या के मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 36,000 वोटों से जीत हासिल की है.
दरअसल, साल 2017 में अयोध्या नगर निगम की स्थापना हुई. जिसके बाद नगर निगम के पहले महापौर भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय बने. लेकिन दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भगवान राम की कृपा ऐसी रही कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला एक पीठ का महंत बना. आज हम आपको उन्हीं गिरीश पति त्रिपाठी के बारे में बताएंगे.
जानिए कौन है गिरीश पति त्रिपाठी
एक बार फिर अयोध्या नगर निगम की दूसरी बार मेयर पद की सीट बीजेपी के खाते में डालने वाले गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या की जनता ने रिकॉर्ड मतों से जीता कर उन्हें अयोध्या का महापौर चुना है. दरअसल, भगवान राम की नगरी की सिद्ध पीठ तीन कलश मंदिर वशिष्ठ भवन के महंत हैं.
आपके शहर से (अयोध्या)

Mathura Nagar Nigam Chunav 2023 Live: मथुरा में बीजेपी के सिर सजा जीत का सेहरा, भाजपा मेयर प्रत्याशी 1 लाख से ज्यादा मतों से विजयी

सहारनपुर के देवबंद, मेरठ, चंदौली में झड़प, मतगणना के बाद 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी, पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोट

UP Nikay Chunav 2023 Result Live: लखनऊ और वाराणसी में महापौर की सीट पर BJP की जीत

Lucknow Nagar Nigam Chunav 2023 Live: लखनऊ में भी BJP का जलवा, सुषमा खरकवाल बनीं मेयर

CBSE board Result 2023: मजदूर की बेटी ने सीबीएसई 12वीं में किया कमाल, 94% लाकर रोशन किया नाम

Gorakhpur Nagar Nigam Chunav 2023 LIVE: सीएम योगी के घर में भाजपा की प्रचंड जीत, 60,976 वोटों से मेयर चुनाव जीते डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव

UP Nikay Chunav Result: बंपर जीत के बाद 4 बजे जश्न मनाएगी BJP, CM योगी भी हो सकते हैं शामिल

Firozabad Nagar Nigam Chunav 2023 Live: फिरोजाबाद में मेयर चुुुनाव जीती भाजपा, 30 हजार वोटों से हारी कांग्रेस

UP Nikay Election Results: बर्क की बगावत ने किया अखिलेश यादव के साथ खेल, अपने ही गढ़ में पिछड़े

Varanasi Nagar Nigam Chunav 2023 Live: वाराणसी में BJP को भारी बढ़त, मेयर पद पर अशोक तिवारी 44 हजार वोटों से आगे
सरल स्वभाव के धनी
गिरीश पति त्रिपाठी शिक्षित संपन्न और सरल स्वभाव के धनी गिरीश त्रिपाठी के साथ अयोध्या के संत महंत और मठ मंदिर के अलावा दूसरे समाज के लोग भी जुड़े हुए हैं. शायद यही वजह है कि 36000 वोट से जीतने वाले तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या की जनता ने रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित कर दिया है. हालांकि तीन कलश मंदिर भगवान राम के कुलगुरू गुरु वशिष्ट की पीठ है. धार्मिक मान्यताओं पर वशिष्ठ पीठ का विशेष महत्व है.
बीजेपी के लिए अयोध्या काफी अहम
गिरीश पति त्रिपाठी के राजनीतिक जीवन की अगर बात करें तो कभी कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गिरीश पति त्रिपाठी राम मंदिर के फैसले के पहले ही बीजेपी में आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए थे. अयोध्या की सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन पीठ मणिराम छावनी के महंत और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे महंत नृत्य गोपाल दास के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. हालांकि अयोध्या के संत महंतों की मांग थी कि अयोध्या का नेतृत्व करने वाला कोई संत हो शायद यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में एक महंत पसंद आया. हालांकि वह महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए हुए वचनों पर भी जीत दर्ज कर एक इतिहास रच दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 16:11 IST








