पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में किन 5 धुरंधरों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक? जानें बाबर को अभी कितनी करनी है मशक्कत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का खास रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यूनुस खान (Younis Khan) के नाम दर्ज है. यूनुस ने ग्रीन टीम के लिए 2000 से 2017 के बीच कुल 118 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 213 पारियों में 34 टेस्ट शतक निकले हैं. (Younis Khan/Instagram)

दुसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) का नाम आता है. इंजमाम ने ग्रीन टीम के लिए 1992 से 2007 के बीच कुल 119 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 198 पारियों में कुल 25 शतक निकले. (AFP) तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) काबिज हैं. यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए 1998 से 2010 के बीच 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 156 पारियों में 24 शतक लगाए हैं. (Mohammad Yousuf/Instagram) चौथे स्थान पर पूर्व धुरंधर बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का नाम आता है. मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 1976 से 1993 के बीच 124 टेस्ट मैच खेलते हुए 189 पारियों में 23 शतक लगाए हैं. (i_javedmiandad/Instagram) पांचवें स्थान पर अजहर अली (Azhar Ali) स्थित हैं. अली ने ग्रीन टीम के लिए 97 मैच खेलते हुए 180 पारियों में 19 शतक लगाए हैं. (azharali79_/Instagram) वहीं बात करें पाक टीम के मौजूदा होनहार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के बारे में तो उन्होंने ग्रीन टीम के लिए अबतक 47 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 85 पारियों में नौ शतक निकले हैं. फिलहाल वह अपनी टीम के लिए टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में 17वें पायदान पर काबिज हैं. (AP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे