
मेरठ. निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान मेरठ और सहारनपुर के देवबंद में हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, देवबंद के एक भाजपा नेता और एक अन्य प्रत्याशी के बीच पहने कहासुनी हुई और फिर मामला इतना बड़ा की उनमें झड़प शुरू हो गई. दूसरी तरफ मेरठ से भी पुलिस को मतगणना केंद्र को लाठीचार्ज करना पड़ा है. बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के बाद वहां पथराव शुरू हो गया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान भाजपा नेता और अन्य प्रत्याशी के समर्थकों की आपस में कहासुनी हो गई. इसके बाद बात हाथापाई पर पहुंच गई इस झड़प को सुलाझने के लिए जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो वे भी इस दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. दूसरी तरफ मेरठ में प्रत्याशियों के समर्थकों ने इतना उत्पात मचाया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया. बात इतनी बड़ी की गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस कारण कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.








