
मुंबई. तारक मेहता की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 15 साल से टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस जेनिफर ने शो को छोड़ दिया है. साथ ही जेनिफर ने प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब शिकायत के बाद से शो को लेकर काफी बवाल मच गया है. जेनिफर लगातार मीडिया को इंटरव्यू देकर प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी की तरफ से अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब असित मोदी का नाम विवादों में घिरा हो. इससे पहले भी असित मोदी का नाम विवादों में घिर चुका है.
1-तारक मेहता भी कर चुके हैं पुलिस में शिकायत: शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस शैलेष लोढ़ा ने भी इसी साल जनवरी में प्रोड्यूसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. तारक मेहता ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर 6 महीने की वेतन देने से इनकार के बाद शिकायत की थी. शैलेष लोढ़ा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रब्यूनल कंपनी से संपर्क किया था. इसके साथ ही लीगल एक्शन की भी तैयारी कर ली थी.
2-नेहा मेहता: शो में तारक मेहता की पत्नी अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा ने भी 2020 में शो छोड़ दिया था. शो छोड़ते समय नेहा ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें 6 महीने से मेहनताना नहीं दिया गया था. इससे पहले नेहा लगातार 12 साल से शो के साथ जुड़ी थीं. नेहा ने शो छोड़ने के बाद कई इंटरव्यू दिए थे. जिसमें उन्होंने पैसे समय पर ना मिलने के मुद्दे को गंभीरता से उठाया था.
3-मुनमुन दत्ता के कमेंट पर मचा था बवाल: शो में बबीता भाभी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर भी शो काफी सुर्खियां बटोर चुका है. 2021 में मुनमुन दत्ता ने अपने एक ब्लॉग में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इस ब्लॉग के वायरल होने के बाद मुनमुन सवालों के घेरे में आ गईं थीं. सोशल मीडिया पर भी मुनमुन और शो के मेकर्स को लोगों का गुस्सा देखने को मिला था. हालांकि मुनमुन ने बाद में अपने बयान को लेकर माफी मांगी थी.
4- शो के बाबूजी के कमेंट पर भी मच गया था बवाल: शो में बाबूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट भी इस शो में रहकर कॉन्ट्रोवर्सीज बटोर चुके हैं. दरअसल अमित भट्ट ने एक बार अपने बयान में कह दिया था कि मुंबई की असली भाषा हिंदी है. इस बात को लेकर शिवसेना के नेता बालासाहेब ठाकरे ने भी गुस्सा जाहिर किया था.
5-जेनिफर मिस्त्री: हाल ही में शो की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को लेकर सीरियल चर्चा में है. जेनिफर ने भी शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जेनिफर ने असित के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है. इसके बाद से शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:59 IST








