UP Nikay Election Results: बिजनौर में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता अग्रवाल की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से अस्पताल रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ममता अग्रवाल को किया गया जिला अस्पताल में भर्ती.
फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई गई.
हालांकि अभी उनका इलाज जारी है.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणामों के बीच ही एक चौंकाने वाली खबर भी है. बिजनौर में मतगणना के दौरान मतगणना स्‍थल पर ही आम आदमी प्रत्याशी ममता अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार ममता अग्रवाल को अचानक घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि अभी उनके स्वास्‍थ से संबंधित और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत सामान्य थी लेकिन तेज गर्मी के चलते वे काफी देर से घबराहट की शिकायत कर रहीं थीं. जिसके बाद अचानक चक्कर आने और उनके बेहोश होने पर तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत सामान्य है.

वहीं आम आदमी पार्टी निकाय चुनावों के दौरान अपना जादू नहीं दिखा सकी और कौशांबी से रोशन लाल ने पार्टी के लिए खाता खोला. नगर पंचायत सराय अकिल के वार्ड नंबर 6 पर आम आदमी पार्टी के रोशन लाल ने 420 वोटों से जीत दर्ज की है. इसी के साथ दो और नगर पंचायत सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. वहीं जिले मे मंझनपुर व भरवारी नगर पालिका, 8 नगर पंचायत सहित 153 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपने भाग्य को आजमाया है. शुरुआती रुझानों में दोनों पालिका पर बीजेपी आगे हैं वहीं नगर पंचायत में 4 पर समाजवादी पार्टी और 4 पर बीजेपी आगे है.

वहीं अभी कौशांबी में जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक मतगणना की जा रही है. मंझनपुर नगर पालिका के 15 वार्डों में बीजेपी आगे चल रही है 5 पर सपा और अन्य बसपा. वहीं पूरे प्रदेश में ही योगी सरकार का जादू चलता दिख रहा है और नगर निगम में तो खासकर बीजेपी ने जबर्दस्त बढ़त हासिल की है. कई सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही 17 में से 16 सीटों पर बीजेपी आगे है. हालांकि अभी जीती गई सीटों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है.

Tags: AAP, UP Election, Uttar Pradesh Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे