LIVE Kanakapura Karnataka Election 2023: कनकपुरा सीट पर कांग्रेस के डीके श‍िवकुमार ने लगाया जीत का चौका, BJP-JDS को पछाड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्‍यक्ष भी हैं डीके श‍िवकुमार
कांग्रेस के ट‍िकट पर 2008 से चुनाव जीतते आ रहे हैं श‍िवकुमार
कांग्रेस और जनता दल के साथ रहता है कड़ा मुकाबला

LIVE Kanakapura Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की कनकपुरा सीट पर कांग्रेस की साख ट‍िकी हुई है. इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्‍यक्ष डीके श‍िवकुमार (D.K.Shivakumar) फ‍िर से चुनावी मैदान में जीत दर्ज की है. शिवकुमार ने इस सीट से जीत का चौका लगाया है. इस बार डीके कांग्रेस के ट‍िकट पर चौथी बार कनपुरा सीट (Kanakapura) से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी के प्रदेश चीफ होने के नाते भी कनकपुरा सीट काफी खास बन गई थी. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा के आर अशोक और जेडीएस के बी नागाराजू (B NAGARAJU) के साथ रहा.

2018 के चुनावों में कांग्रेस के डीके शिवकुमार को 127,552 (69%) वोट हा‍स‍िल हुए थे जबक‍ि दूसरे नंबर पर रहे जेडीएस के नारायण गौड़ा को मात्र 47,643 मत ही प्राप्‍त हुए थे. दोनों के बीच जीत हार का बड़ा अंतराल 79,909 मतों का र‍िकॉर्ड क‍िया गया था. जबक‍ि इस चुनाव में भाजपा की नंदिनी गौड़ा को मात्र 6,273 वोट ही म‍िले थे. साल 2008 और 2013 में भी दूसरे नंबर पर जेडीएस प्रत्‍याशी रहे थे. इससे पहले 1985, 1989, 1994, 1999, और 2004 के 5 चुनाव जनता दल के पीजीआर स‍िंध‍िया (P. G. R. Sindhia) ने जीते थे. वहीं, 1967, 1972 और 1978 के तीन चुनाव कांग्रेस ने जीते थे.

Karnataka Election 2023: कनकपुरा सीट पर कांग्रेस का वर्चस्‍व, हैट्र‍िक लगा चुके डीके श‍िवकुमार फ‍िर चुनावी समर में उतरे, चौका लगाने की कोश‍िश

कर्नाटक के रामनगरा ज‍िला अंतर्गत कनकपुरा सीट पर कांग्रेस ने कद्दावर नेता डीके श‍िवकुमार को चुनावी समर में उतारा है. वहीं, भाजपा ने आर अशोक, जेडीएस ने बी नागाराजू (B NAGARAJU), आम आदमी पार्टी ने पुत्तराजू गौड़ा पर व‍िश्‍वास जताया है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही दिलचस्‍प होने जा रहा है.

कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे