भाजपा-जजपा का गठजोड़ फेविकोल जैसा, अपना कार्यकाल पूरा करेगी सरकार- नैना चौटाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- प्रदीप साहू
चरखी दादरी.
बाढड़ा हलका से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला ने हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर विपक्षियों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने दावा कि दोनों ही पार्टियो का गठजोड़ मजबूत है. विरोधी बेमतलब की अफवाह फैलाते हैं. नैना चौटाला ने कहा, विरोधियों का काम तो केवल कौवे की तरह कांव-कांव करना है.

विधायक नैना चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन फेविकोल जोड़ की तरह मजबूत है. चुनाव के बाद तक का यह गठबंधन है और पूरे 5 साल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगा. विपक्षी दलों की टिप्पणियों से गठबंधन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

विधायक नैना चौटाला चरखी दादरी के कस्बा बाढड़ा में पहुंची थीं और अनाजमंडी में किसानों की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान उन्होंने गांव नांधा में नये स्कूल भवन का उद्घाटन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की परियोजनाएं सौगात में दी. विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार हर व्यक्ति को नजर में रखते हुए विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है. यही कारण है कि सरकार की योजनाओं का सीधे रूप से आम लोगों को फायदा मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज बाढडा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं.

आपके शहर से (चरखी दादरी)

चरखी दादरी

चरखी दादरी

विधायक नैना चौटाला ने दिल्ली में धरनारत खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि महिला पहलवानों के साथ उचित न्याय होना चाहिए. जजपा पार्टी भी महिला पहलवानों के साथ है. हमारी बेटियों ने देश का तिरंगा संसार के कोने-कोने में लहराया है. दोषी कोई भी हो उसे उसके अपराध कि सजा मिलनी चाहिए.

वहीं, किसानों की समस्याएं सुनते हुए नैना ने कहा कि सरसों की खरीद के लिए किसानों को दो दिन का समय कम मिला है. यही कारण है कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लाइनों में लगना पड़ा. इस बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के माध्यम से सीएम से समाधान बारे बात की जाएगी और किसानों को फसल बेचने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की जाएगी.

Tags: Haryana latest news, Haryana news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे