
हाइलाइट्स
उपचुनाव में आजम खान और उनके परिवार को तगड़ा झटका लगा
BJP गठबंधन से अपना दल एस प्रत्याशी शफीक अहमद की जीत
Suar Assembly Seat Byelection Result: यूपी के रामपुर संसदीय क्षत्र की स्वार विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आजम खान और उनके परिवार को तगड़ा झटका लगा है. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन की तरफ से अपना दल एस प्रत्याशी शफीक अहमद ने समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौधरी को करारी शिकस्त दी. शफीक अहमद ने 8884 वोटों से जीत हासिल हुई.
रामपुर सदर सीट से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने गठबंधन प्रत्याशी की जीत के बाद कहा कि आजम खान के आतंक से रामपुर मुक्त हुआ. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक हार आजम खान के मुंह पर तमाचा है. आकाश सक्सेना ने कहा कि जिस आजम खान को वोट देने का अधिकार नहीं है, उन्हें देश छोड़कर पाकिस्तान चला जाना चाहिए.
जीत के बाद शफीक अहमद ने कहा कि इस जीत में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना और बीजेपी व अपना दल एस के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद उनके पास बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rampur news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:31 IST








