
उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आने हैं. यूपी में पहले चरण में 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी लोगों ने वोट डाला था. प्रदेश भर में आज 17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिए चुनावी नतीजे आएंगे. कुल 4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है.
निकाय चुनाव के बाद कानपुर की गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई थीं. कानपुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा में ना कोई चूक हो, इसको लेकर पीएसी पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
Author: Up Head Line
Views: 32








