10वीं के छात्र ने IIT कानपुर से पूरी की ब्लॉक चेन की पढ़ाई, बने दुनिया के सबसे कम उम्र के एक्सपर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के अम्मा गांव के रहने वाले सूर्यांश महज 14 साल के हैं. सूर्यांश ने इसी उम्र में आईआईटी कानपुर तक का सफर तय कर लिया है. दरअसल, सूर्यांश ने ब्लॉक चेन एक्सपर्ट का कोर्स आईआईटी कानपुर से किया है. इस कोर्स को महज 14 साल की उम्र में पूरा करने वाले वह एकमात्र छात्र है. सूर्यांश बताते हैं कि ब्लॉक चेन की पढ़ाई क्रिप्टो करेंसी से संबंधित है. भारत में क्रिप्टो करेंसी के वर्तमान और भविष्य को लेकर इस ब्लॉक चेन की पढ़ाई बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है.

सूर्यांश कहते हैं कि आईआईटी द्वारा एक सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जाता है. जिसकी पढ़ाई करने वाले लोगों को ब्लॉक चेन एक्सपर्ट कहा जाता है. ब्लॉक चेन एक्सपर्ट बायनरी करेंसी पर काम करते हैं. वे बताते हैं कि आजकल पूरे विश्व में बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी छाया हुआ है. ऐसे में इससे जुड़ी पढ़ाई और ट्रेनिंग बेहद महत्वपूर्ण है. सूर्यांश कहते हैं उन्होंने इसी सोच के साथ आईआईटी से ब्लॉक चेन एक्सपर्ट का सर्टिफिकेट कोर्स किया है. इसके साथ ही वे विश्व के सबसे कम उम्र के ब्लॉक चेन एक्सपर्ट बन गए हैं.

10वीं में रहते ही की यह पढ़ाई पूरी
न्यूज 18 लोकल से बातचीत में सूर्यांश ने बताया कि यह कोर्स मूल रूप से पीजी डिप्लोमा है. जिसे आम तौर पर ग्रेजुएट लोग ही कर सकते हैं. वे कहते हैं कि उन्हें ब्लॉक चेन के बारे में सीखना था, इसलिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से स्पेशल रिक्वेस्ट किया और अपनी एलिजिबिलिटी दिखाई. इसके बाद आईआईटी ने इस कोर्स के लिए ग्रेजुएट लोगों के अलावा साधारण प्रोफेशनल लोगों को भी इससे जोड़ा. इस कारण उनका भी एडमिशन ब्लॉक चेन एक्सपर्ट के तौर पर हो सका.

छोटी उम्र में बड़ा धमाल
सूर्यांश बताते हैं कि इस कोर्स के दौरान उनके साथ पढ़ने वाले तमाम लोग ग्रेजुएट थे या फिर बड़े बिजनेसमैन. आपको बता दें कि कई कंपनी चलाने के कारण सूर्यांश को देश के सबसे कम उम्र के बिजनेसमैन के तौर पर भी पहचान हासिल है.

Tags: Iit kanpur, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे