राशिद खान की करामात, IPL 2023 में बनेगा महारिकॉर्ड! लीग में पहली बार मचेगा ऐसा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया
सूर्या के शतक के बाद राशिद खान ने लूटी महफ‍िल

नई दिल्‍ली. मुंबई का वानखेड़े स्‍टेडियम शुक्रवार को गेंदबाजों की जबरदस्‍त धुनाई का गवाह बना. गुजरात और मुंबई इंडियंस के मैच में कुल 24 छक्के लगे. इसमें 10 सिक्‍स तो अकेले राशिद उर्फ करामाती खान के थे. राशिद की तबाही मचाने वाली बल्‍लेबाजी के बाद आईपीएल 2023 में महारिकॉर्ड बनने की संभावना बढ़ गई है.

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल एक ही बार किसी सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं. यह हुआ था साल 2022 में. इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा छक्के लगने वाला सीजन रहा है, 2018 तब 872 छक्के लगे थे. लीग के मौजूदा सीजन में अब तक 57 मैच खेले जा चुके हैं और 17 बाकी हैं. छक्कों की तादाद हो गई है 870 यानी सेकेंड बेस्ट से महज दो कम.

शनिवार को दो मैच खेले जाने हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आईपीएल 2023 इस मामले में आईपीएल 2018 को पछाड़कर नंबर दो की पोजीशन पर आ जाएगा. वहीं, आईपीएल 2022 के 1062 छक्‍कों के रिकॉर्ड को देखें तो वह भी मुश्किल नहीं दिखता है. तब लीग में 73 मैच हुए थे और सिस्क लगने का रिकॉर्ड प्रति मैच 14.55 था. वही, आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक प्रति मैच 15.26 की औसत से छक्के लग रहे हैं यानी रिकॉर्ड पूरी तरह से जद में है.

रसेल की बराबरी करने से चूके राशिद
वैसे राशिद खान बात की जाए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के लगाए तो वह बिना शतक जड़े अपनी पारी में सबसे ज्यादा सिक्‍स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. अगर राशिद ने एक और छक्‍का उड़ा दिया होता तो वह आंद्रे रसेल के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते जब उन्होंने 36 गेंद में 11 छक्‍के ठोक 88 रन बनाए थे.

रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर

रसेल ने उस पारी में केवल एक चौका जमाया था. वहीं, राशिद खान ने 32 गेंद में 79 रन की पारी में 10 सिक्‍स के साथ तीन चौके भी लगाए. बता दें कि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 49 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी के दम पर 20 ओवर में 218 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस राशिद खान की धुआंधार बैटिंग की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाने में कामयाब रही.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rashid khan, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे