UPSC Prelims 2023 Last Minute Preparation Strategy: यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2023 की घड़ी बेहद नज़दीक आ गई है. गौरतलब है कि यूपीएससी की ओर से प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया जाना है. ऐसे में लगभग 2 हफ्ते का ही समय परीक्षा में रह गया है. अंतिम समय में अभ्यर्थियों के मन में सवाल जरूर होंगे, कि वे अंतिम दिनों में क्या करें, क्या पढ़ें, कैसे तैयारी करें. कई अभ्यर्थी नर्वस भी होंगे. ऐसे में आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपना पुराना किस्सा सुनाते हुए कैंडिडेट्स को समझाने का प्रयास किया है कि अंतिम दिनों में कैसे तैयारी करें. बता दें कि अवनीश शरण 2009 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएस अधिकारी हैं.
आईएएस अवनीश शरण ने ट्वीट करते हुए बताया कि, जब प्रारंभिक परीक्षा होने में 15 दिन बचे थे, तो उन्होने एक वरिष्ठ साथी से प्रीलिम्स को लेकर सलाह मांगी थी. उनके साथी ने मोटी-मोटी किताबों की तरफ इशारा करते हुए पूछा था कि, ‘इन्हें पढ़ा है क्या.’ अवनीश बताते हैं कि किताबें देखने के बाद उनका आत्मविश्वास डगमगा गया और उन्हें पसीना आने लगे वे घबरा गए और रात भर उन्हें नींद नहीं आई.
खुद पर होने लगा डाउट
आईएएस अवनीश ने बताया कि उन्हें खुद पर डाउट होने लगा कि कहीं उन्होंने गलत किताबें तो नहीं पढ़ी हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने उनके चाचा, जोकि उनके मार्गदर्शक भी थे, से बात की. बात करने पर उन्हें हंसी आई और उनका आत्मविश्वास वापस आ गया. इस क़िस्से के माध्यम से अवनीश एसपिरेंट्स को समझाना चाह रहे हैं कि, उन्हें अंतिम समय में मोटी-मोटी किताबें पढ़ना या अधिक ज्ञान अर्जित करने से बचना चाहिए, बल्कि बेसिक नॉलेज का रिवीजन करते रहना चाहिए और अंतिम समय में बिलकुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए और आत्मविश्वास के साथ पेपर देने जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-
NEET Exam: चार दिनों में 3 स्टूडेंट की मौत, क्या पढ़ाई है वजह?
अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे कारपेंटर, बुनकर, डांसर समेत अन्य कलाकार, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: UPSC, Upsc exam, UPSC Exams
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:08 IST








