40 डिग्री तापमान में आग के बीच तप कर रहा साधु, सवा महीने तक चलेगी ये तपस्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष पाठक, अलवर. वैसे तो सरिस्का का जंगलबाघ, बाघिन, पैंथर व अन्य वन्यजीवों के लिए विख्यात है. लेकिन, इन दिनों सरिस्का का जंगल चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी वजह सरिस्का में रहने वाले बाघ, बाघिन नहीं बल्कि एक साधु है. जहां एक और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. शहर का पारा 40 डिग्री को भी पार कर गया. वहीं दूसरी ओर सरिस्का के जंगल में एक साधु तप कर रहे हैं. इन दिनों सरिस्का के जंगल के हरिधाम में एक साधु आग जलाकर उसके बीच में बैठकर तपस्या कर रहा है. यह साधु प्रतिदिन 3 से 4 घंटे तक के जलते धूणों के बीच बैठकर तपस्या करते हैं.

तप कर रहे साधु सोमवार नाथ ने बताया कि यहां पर लोगों की स्वास्थ्य समृद्धि व खुशहाली के लिए तपस्या कर रहे हैं. इसमें हमारा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं. हमें तो दो रोटी चाहिए वह कोई भी भक्त दे देता है. यहां पर भर्तहरि महाराज ने भी अच्छी तपस्या की. जो आज अमर हो गए हैं. उसी राह पर चलकर मैं भी शहरवासियों व देशवासियों के लिए भर्तीहरी धाम में जंगल में प्रतिदिन 3 से 4 घंटे तपस्या करता हूं.

यह तपस्या सवा महीना तक चलेगी, जिसके बाद यहां पर भक्तों के लिए भंडारा भी होगा. साधु ने बताया कि प्रतिदिन आग की लौ बढ़ती जाएगी. कंडो आग लगाकर उसके बीच में ये तपस्या होती है, कंडो की संख्या प्रतिदिन बढ़ेगी. जब से य़ह सूचना लोगों के बीच गयी, उसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तप कर रहे साधु सोमवार नाथ के दर्शन के लिए भर्तहरि धाम पहुंच रहे हैं.

सोमवार नाथ ने बताया कि तपस्या के समय लोगों को दूर रखा जाता है. इसका कारण य़ह है कि तपस्या में किसी भी तरह का व्यवधान न हो. सरिस्का के जंगलों में ऐसे कई स्थान है, जहां आम आदमी नहीं पहुंच सकता और वहां साधु संत निरंतर तपस्या में लीन रहते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे