
नई दिल्ली. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज दोस्ती के रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं, दोनों आज सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सगाई की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी के लिए मेहमानों का आना शुरु हो गया है. सात समंदर पार से बहन प्रियंका भी इस मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं. कपल की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो चुकी हैं. दिल्ली के कपूरथला हाउस में राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा की सगाई होगी.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह बेहद प्राइवेट होने वाला है. इस प्राइवेट सेरेमनी में करीब 150 करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे, जिसमें बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
अकेली भारत पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. बहन की सगाई में समा बांधने के लिए ‘देसी गर्ल’ प्रियंका पूरी तरह से तैयार हैं. लोग कयास लगा रहे थे कि इस समारोह में परिणीति के जीजा यानी निक जोनास भी शामिल होंगे, लेकिन प्रियंका अकेली ही भारत पहुंचीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Parineeti chopra, Priyanka Chopra, Raghav Chadha
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:08 IST








