Prayagraj News: प्रयागराज में 100 दिनों के लिए बंद किया गया निरंजन पुल, जानिए पीछे की वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज: 150 साल से अधिक पुराने निरंजन डॉट पुल को 100 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, कारण यह कि की रेलवे पुल को 13 मीटर चौड़ा किया जाएगा. खास बात यह है कि इस पुल के नीचे से शहर के सबसे प्रमुख इलाकों में जाया जाता है जिनमें सबसे बड़ा नाम है प्रयाग जंक्शन और जॉनसन गंज मार्केट. वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन इलाके से आने वाले लोग रामबाग, चौफटका, हाईकोर्ट जाने के लिए भी इस बाईपास का उपयोग करते हैं.

आपको बता दें कि बहुत समय से इस रेलवे पुल के मरम्मती करण की बात की जा रही थी, जिसका बजट पहले अप्रूव हो गया था. अब यह कार्य धरातल पर प्रगति पर है. यह कार रेलवे विभाग की ओर से कराया जा रहा है. मुख्य रास्तों को 100 दिन बंद होने के कारण कुछ लोगों में भी असंतोष की भावना है तो अधिकतर ने बेहतर कार्य बताया. इलाके के लोगों का कहना था कि अभी बच्चों के स्कूल चल रहे हैं. ऐसे में रेलवे प्रशासन को स्कूल सत्र समाप्त होने के बाद यह कार्य शुरू करना चाहिए था.

चौक आने के लिए पूल का प्रयोग
अनवर फारुखी ने कहा कि पुल की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी. इसका मधुमति कारण बेहद आवश्यक हो गया था यह कार्य सराहनीय है लोगों को दुर्घटना से निजात मिलेगी. व्यापारी नेता कादिर ने बताया कि चौक आने के लिए सबसे ज्यादा निरंजन डॉट पुल का उपयोग किया जाता है. अब इसे 100 दिन के लिए बंद किया जा रहा है. करोड़ों का व्यापार निश्चित तौर पर प्रभावित होगा.

9 किलोमीटर अधिक घूम कर जाना पड़ता
इलाके की रहने वाली सुमित कुमार ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने में बहुत ही दिक्कत का सामना पड़ रहा है.अब हमें 9 किलोमीटर अधिक घूम कर जाना पड़ता है. कुछ माह के लिए समस्याओं का तो सामना करना ही पड़ेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे