
हाइलाइट्स
लावारिश लाश मिलते ही थाने की दौड़ लग देता है एक परिवार.
परिवार के मुखिया की खोज में परिवार का अजीबोगरीब व्यवहार.
बेतिया. बेतिया हो या बेतिया के आस पास का कोई भी थाना यहां देवलाल साह के परिवार का कोई न कोई सदस्य उस थाने में जरूर दिख जाता है. लोग अक्सर उन्हें देखकर चौंक जाते हैं. लेकिन, खास बात ये है कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है. दरअसल, लौरिया नगर पंचायत के स्व झगरु साह के 58 वर्षीय पुत्र देवलाल साह विगत 26 फरवरी को सुबह घर से दस रुपये लेकर पान खाने निकले थे, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी तलाश के लिए थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज करायी. अखबारों में इश्तेहार भी दिया. इतना ही नहीं देवलाल साह का पता बताने वालों को बीस हजार रुपये इनाम देने का ऐलान भी किया, ताकि घर के मालिक का कुछ सुराग मिल सके.
बताया जा रहा है कि जब सारे प्रयास विफल हो गए तो इस परिवार ने थानों की दौड़ लगानी शुरू कर दी. अब अनजान लाशों को पहचानने के लिए परिवार उस थाने में जरूर जाता है जिस थाने में कोई लावारिश शव बरामद होता है. इतना ही नहीं यूपी, बिहार,के साथ साथ नेपाल तक परिवार के लोग देवलाल साह की तलाश कर चुके हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. आज भी देवलाल साह के तीनों बेटों को अपने पिता के आने का इंतजार है तो पत्नी गोदावरी देवी को अपने सुहाग के लौटने का पूरा विश्वास. देवलाल साह की पत्नी गोदावरी देवी को विश्वास है कि उसके पति एक दिन जरूर आएंगे.
अब तक तीनों बेटों ने पिता की खोज में लाखों रुपया खर्च भी कर दिया है. अखबारों में फोटो के साथ इश्तेहार छपवाए. आलम यह है कि गोरखपुर से लेकर अयोध्या तक तो नेपाल से लेकर बेतिया तक के अखबारों में फोटो सहित इश्तेहार छपावाए, लेकिन अबतक देवलाल साह का कुछ पता नहीं चला. लिहाजा इंतजार का अंतहीन सिलसिला लगातार जारी है.
आपके शहर से (पटना)
देवलाल साह के पुत्र अखिलेश साह सब्जी व्यवसायी, दिनेश साह गल्ला व्यवसायी व कमलेश साह ने बताया कि दिन भर तो व्यवसाय में मन लगा रहता है, लेकिन रात में जब भी घर पहुंचते हैं तो बैठ के खूब रोते हैं, क्योंकि मां का दुःख देखा नहीं जाता है. ऐसे में समझा जा सकता है कि एक परिवार के लिए घर के मुखिया का महत्व क्या होता है, खास कर उस व्यक्ति का जिसके परिवार के लोग उससे इतना प्यार करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar latest news, Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:57 IST








