फोन से अच्छी फोटो लेने के लिए लोग करते हैं बहुत कुछ ट्राई, एक बार सनग्लासेस करें यूज, दिखेगा मैजिक!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

स्मार्टफोन के कैमरे हो गए हैं काफी बेहतर
लोग प्रोफेशनल फोटोग्राफी भी फोन से करने लगे हैं
सनग्लासेस स्मार्टफोन फोटोग्राफी में करते हैं मदद

नई दिल्ली. आजकल ज्यादातर लोगों के हाथों में स्मार्टफोन होता है. लोग फोन से फोटोग्राफी करना भी काफी पसंद करते हैं. इसलिए कंपनियां भी स्मार्टफोन्स के कैमरे को बेहतर करती ही जा रही हैं. आजकल स्मार्टफोन के कैमरे इतने शानदार हो गए हैं कि मूवी तक शूट हो जाती है. इससे लोग आजकल प्रोफेशनल फोटोग्राफी भी करने लगे हैं.

स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने के लिए कुछ एसेसरीज और टिप्स अपनाई जाए तो ये और भी बेहतर होती है. ऐसी ही एक एक्सेसरी सनग्लासेस हैं. इसे फोन के कैमरे के सामने लगाकर आप क्लिक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये कैसे फोटोग्राफी में हेल्प करते हैं.

ग्लेयर रिडक्शन:
पोलराइज्ड लेंस वाले धूप के चश्मे रिफ्लेक्टिव सरफेस जैसे पानी या ग्लास से ग्लेयर को कम करते हैं. ऐसे में आउटडोर फोटोज क्लिक करते वक्त, खासतौर पर ब्राउट सनलाइट में, सनग्लासेस ग्लेयर कम करने में मदद करते हैं और ओवरऑल इमेज क्लैरिटी को इंप्रूव करते हैं. ऐसे में लैंडस्केप, वाटर बॉडीज और आर्किटेक्चर फोटोग्राफी में काफी काम आता है.

कलर एन्हांसमेंट:
कुछ सनग्लासेस खासतौर पर जो स्पेशलाइज्ड लेंस कोटिंग्स के साथ आते हैं. ये कुछ कलर्स को एन्हांस करते हैं और कलर कॉन्ट्रास्ट को भी इंप्रूव करते हैं. ये आपकी स्मार्टफोन फोटोग्राफी में वाइब्रेंसी और डेप्थ एड करते हैं. इससे तस्वीरें काफी अपीलिंग लगती हैं. हालांकि, लेंस की क्वालिटी के हिसाब से रिजल्ट अलग मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर पर ही निकालनी है छोटे बच्चों की अच्छी तस्वीरें? स्मार्टफोन या DSLR किसे लेना सही? आसान भाषा में यहां समझें

UV प्रोटेक्शन:
कुछ सनग्लासेस हार्मफुल अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों को ब्लॉक कर UV प्रोटेक्शन ऑफर करते हैं. ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन फोटोग्राफी काफी लंबे समय तक आउडोर कंडिशन में कर रहे हैं. तो इन्हें पहनें ये आंखों को UV किरणों से बचाते हैं. साथ ही ये फोटोज में ओवरएक्सपोजर को भी रोकते हैं और एक्यूरेट कलर रिप्रोडक्शन मेनटेन करते हैं. सनग्लासेस को यूज करने के लिए केवल आपको फोटो क्लिक करते वक्त इसे लेंस के सामने रखना होता है.

हालांकि, आपको ये भी बता दें कि सनग्लासेस में अगर डार्क लेंस हो तो ये स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर में लाइट के अमाउंट को कम कर सकते हैं. कलर शिफ्ट कर इमेज क्वालिटी को खराब कर सकते हैं और ऑटोफोकस की समस्या भी पैदा कर सकते हैं.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech News in hindi, Tech Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे