
पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद. 14 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मदर्स डे पर कुछ लोग अपनी मां के साथ टाइम व्यतीत करते हैं, तो वहीं कुछ लोग तीर्थ यात्रा सहित आदि जगह घूमने जाते हैं. जिन लोगों के सिर से मां का साया उठ गया है, अनाथ आश्रम या विधवा आश्रम में जाकर महिलाओं को भोजन कराते हैं. मुरादाबाद में इस बार मदर्स डे को खास बनाने के लिए दो भाइयों ने मिलकर केक की दुकान खोली है. मदर्स डे को लेकर स्पेशल केक की वैरायटी यहां चर्चा में है.
दोनों ने मेन्यू में लिखा है चप्पल केक, थप्पड़ केक, झाड़ू केक, डंडा केक, वाईपर केक, पूरी दुनिया की सबसे प्यारी मां के लिए केक, ‘पहला प्यार मां’ केक, ‘मां में ही दुनिया’ केक, ‘पापा की असली बॉस’ केक सहित आदि. साथ ही फ्लेक्सी भी लगाई गई है. लोग केक की बुकिंग करा रहे हैं. अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करने की तैयारियों में जोरशोर से जुट गए हैं.
क्या है कीमत और कैसे करें ऑर्डर?
दुकान के मालिक शुभम सिंह और गोविंदा ने बताया “मुरादाबाद के काशीराम में हमारी दुकान है. बचपन में मां चप्पलों से मारती थी इसलिए चप्पल केक सहित मां को याद करने के लिए खास वैरायटी के केक तैयार किए गए हैं. बहुत पहले से दिमाग में यह आइडिया था कि मदर्स डे पर इस तरह के केक बनाएं.” 2 साल से केक की यह दुकान चला रहे दोनों भाइयों ने बताया कि इस स्पेशल की केक की कीमत 200 रुपये से स्टार्ट है.
यदि आप मदर्स डे पर अपनी मां को यह केक गिफ्ट कर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो काशीराम गेट के अंदर आप भी यहां से केक खरीद सकते हैं. या दुकान के मालिक शुभम से 7060281175 इस नम्बर पर बात कर अपना ऑर्डर दे सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Moradabad News, Mothers Day Special
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:13 IST








