हाइलाइट्स
प्रयागराज में एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों की मतगणना
नगर निगम सीट पर 31.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
प्रयागराज. प्रयागराज नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बीजेपी के गणेश केसरवानी ने शुरूआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव से 6871 वोटों आगे चल रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी को 11897 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को 5026 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शहीद अहमद को 1712, कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा शंकर को 1532 और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कादिर भाई को 541 वोट मिले.
यूपी में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार 13 मई को हो रही है. प्रयागराज जिले में भी एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों की मतगणना हो रही है. जिला निर्वाचन अधिकारी संजय खत्री के मुताबिक नगर निगम की मतगणना के लिए 112 टेबलें लगाई गई हैं, जबकि पोस्टल बैलट के लिए 17 टेबलें लगाई गई हैं.
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है. इसके अलावा पीएसी ग्राउण्ड में पार्किंग को लेकर व्यवस्था की गई है. मतगणना स्थल पर भीडभाड़ न हो इसलिए रुट का भी डायवर्जन किया गया है. चुनाव नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी. सुरक्षा के मद्देनजर विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Exclusive: कौन संभाल रहा है माफिया अतीक अहमद का साम्राज्य, न्यूज18 पर पढ़ें बड़ा खुलासा

क्या शाइस्ता परवीन बंद मकान में कर रही इद्दत? क्या है इस्लाम में इद्दत परंपरा? जानें सबकुछ

Atiq Ahmed की पत्नी की खुल गई फाइल… अब माफिया के साथ शाइस्ता परवीन कहलाएगी हिस्ट्रीशीटर!

Prayagraj News: कई जिलों में खुलेंगे राजकीय संस्कृत आवासीय विद्यालय, जमीन की पहचान की गई

Allahabad university: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जल्दी करें आवेदन, ये है आखिरी तारीख

Education Board: भारत में हैं 72 एजुकेशन बोर्ड, कितनों को मिली मान्यता, कितने हैं विदेशी? जानें सबकुछ

ज्ञानवापी का ‘शिवलिंग’ कितना पुराना साइंटिफिक सर्वे के जरिए लगाया जाएगा पता, हाईकोर्ट ने पलटा वाराणसी के जिला जज का फैसला

उमेश पाल मर्डर केसः अतीक अहमद के वकील का बड़ा खुलासा, बताया-अब कौन संभाल रहा था माफिया की विरासत

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

देवरानी Vs जेठानी: अतीक अहमद और अशरफ की पत्नियों में क्यों छिड़ी जंग, क्या है शाइस्ता और जैनब के बीच का पूरा विवाद?
प्रयागराज नगर निगम सीट पर 31.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 और 100 वार्डों के लिए 908 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो जाएगा. प्रयागराज मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी और सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव के बीच मुकाबले की उम्मीद है. वहीं आठ नगर पंचायतों में 58.08 फीसदी मतदान हुआ है. मतगणना के बाद आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 64 उम्मीदवारों और 104 सदस्यों के पदों के लिए 520 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Allahabad news, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 06:41 IST








