
हाइलाइट्स
विष्णु विनोद आईपीएल में 6 साल के अंतराल के बाद खेल रहे थे.
29 साल के विष्णु विनोद केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देती रही है. सीनियर खिलाड़ियों की छत्र-छाया में ये नए और युवा खिलाड़ी खूब फले-फूले भी हैं. युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा के बाद अब 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने केरल के 29 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद को मैदान पर उतारा. आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए अहम मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया. विष्णु विनोद पिछले कुछ वर्षों में कुछ फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिल पाया. लेकिन 6 साल बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया और विष्णु ने इस मौके को खूब भुनाया भी.
‘शतकवीर’ सूर्यकुमार यादव के साथ विष्णु विनोद ने 65 रनों की मजबूत साझेदारी की और मुंबई इंडियंस को मुश्किल से उबारा. नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे विष्णु विनोद ने 20 गेंदों में 30 रन जड़े. अपनी इस 150 के स्ट्राइक रेट की पारी के दौरान विष्णु ने 2 चौकै और 2 छक्के जड़े और कमेंटेटरों को भी अपनी सीट से खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन का विशाल स्कोर बनाया. गुजरात टाइटन्स 191 रन ही बना सकी और 27 रन से इस मैच को हार गई.
विष्णु विनोद 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने तीन मैच भी खेले थे. इन तीन मैचों में विष्णु ने 19 रन बनाए थे. फिर वह 2021 में दिल्ली कैपिटल्स और फिर 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े, लेकिन दोनों ही टीमों के साथ उन्हें एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला. इस बीच डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विष्णु विनोद ने अपनी छाप छोड़ी. उनकी हालिया परफॉर्मेंस को देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने केरल के इस बल्लेबाज को 20 लाख रुपये में मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा. मुंबई के साथ अपने पहले ही मैच में विष्णु विनोद ने अपने शानदार स्ट्रोक्स से सभी को प्रभावित किया.
पहले जोर से हंसे, फिर अनुष्का से बात करते-करते रोने लगे विराट कोहली, खुद किया खुलासा
विकेटकीपर-बैटर विष्णु विनोद ने 2014 में केरल के लिए लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट से शुरुआत की. 2016 में विष्णु ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की. एक विकेटकीपर के तौर पर उन्हें घरेलू टीम में संजू सैमसन के साथ अपनी जगह के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अपनी बैटिंग के दम पर वह पहचान बनाने में कामयाब रहे. विष्णु ने ओपनिंग भी की है और मिडिल ऑर्डर में भी खेले हैं. मुंबई इंडियंस की तरफ से वह नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे. विष्णु विनोद ने अबतक 23 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. 46 लिस्ट ए और 50 टी20 मैच खेले हैं. विनोद ने लिस्ट ए में 40 के औसत से 1562 रन बनाए हैं. विनोद ने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे स्कोर बनाए, लेकिन डीवाई पाटिल टी20 कप में वह शानदार फॉर्म में थे.
Even with SKY at the other end, this could be the six of the #IPL2023 season from Vishnu Vinod #MIvGT #IPLonJioCinema #TATAIPL pic.twitter.com/FdDKlCN3d8
— JioCinema (@JioCinema) May 12, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 06:30 IST








