Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर में मेयर चुनाव में भाजपा की प्रोमिला पांडे आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान—
पहले चरण में भाजपा आगे.

राउंड वनः कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 2723 वोट मिले.
सपा की वंदना बाजपेई को 2454 वोट मिले.
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 3695 वोट मिले.
बीएसपी की अर्चना निषाद को 1482 वोट मिले.


Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर भाजपा को मेयर चुनाव में बढ़त, महापौर के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडे 4930 आगे चल रही हैं. सपा की वंदना बाजपाई दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें अब तक 3568 वोट मिले हैं.

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर नगर निगम कानपुर कुल 110 वार्डों में भाजपा को 21, सपा 12, कांग्रेस 2 औऱ निर्दलीय 8 सीटों रपर आगे.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा कहा-अपनी जीत को बताया मोदी जी और योगी जी की जीत. दावा-पिछले चुनाव के अपेक्षा 2 गुना मिलेंगे मत

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है.

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर देहातः नगर  पंचायत और नगर पालिका में 4 राउंड होगी गिनती,  2 नगर पालिका और 11 नगर पंचायत में 4 राउंड होगी गिनती. 61 टेबल लगाई गई हैं मतगणना के लिए, 750 मतगणना  कर्मी  लगाय गए है जो मतगणना  करेंगे,16 थानों के प्रभारी 1000 सुरक्षा कर्मी और 750 कर्मियों की लगी है ड्यूटी. 146 प्रत्यशी अध्यक्ष ओर 1060 प्रत्याशी सदस्य के पद के लिए हैं दावेदारी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही मतगणना.

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: महापौर और पार्षदों के मतों की गणना के लिए लगाई गई 160 टेबल, महापौर और पार्षद प्रत्याशी अपनी-अपनी टेबलो में पहुंचे, सबसे पहले शुरू हुई पोस्टल बैलट की गणना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कानपुर में शुरू हुई मतगणना.

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं. सुबह आठ बजे से रुझान आने लगे हैं. कानपुर में भी प्रदेश की प्रमुख पार्टियों में कांटे की टक्कर है. लेकिन कानपुर में BJP मजबूत स्थिति में है. कानपुर में बीजेपी की प्रमिला पांडेय एक बार फिर वापसी कर सकते हैं. जबकि सपा दूसरे नंबर पर जाती दिख रही है. निकाय चुनाव के बाद कानपुर की गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई थी, जि न्हें अब खोला गया है.

कानपुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा में ना कोई चूक हो, इसको लेकर पीएसी पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. सुबह की पहली किरण के साथ मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू हो जाएगी और कानपुर के 110 वार्ड नगर पालिका के नतीजे आना शुरू हो .जाएंगे सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गईं हैं. कानपुर में मेयर के चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. भाजपा की तरफ से प्रमिला पांडेय, समाजवादी पार्टी की तरफ से वंदना बाजपेयी, बसपा की ओर से अर्चना निषाद और कांग्रेस के आशनी अवस्थी मैदान में हैं.

नगर निकाय चुनाव के नतीजे
उत्तर प्रदेशभर में 353 मतगणना केंद्रों बनाए गए हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. बता दें कि यूपी में पहले चरण के 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी लोगों ने वोट डाला था. प्रदेशभर में 17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिए चुनावी नतीजे आएंगे. कुल 4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है.

Tags: Akhilesh yadav, CM Yogi Aditya Nath, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे