Twitter New CEO: लिंडा यासरिनो के हाथ में होगी ट्विटर की कमान, एलन मस्क ने किया ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एलन मस्क खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामगाज संभालेंगे.
अभी एलन मस्‍क स्‍वयं ही ट्विटर के सीईओ का पद संभाल रहे हैं.
यासरिनो के सामने ट्विटर में कई चुनौतियां होंगी.

नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की कमान अब एक महिला के हाथ होगी. ट्विटर के मालिक और अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क ने (Elon Musk) ने ट्वीट कर बताया कि लिंडा यासरिनो (Linda Yaccarino) ट्विटर की नई सीईओ होंगी. ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एलन मस्‍क ने तत्‍कालीन सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी कर दी थी और खुद ही यह पद संभाल रहे थे. यासरिनो मस्‍क की पुरानी फ्रेंड है. फिलहाल वे ग्‍लोबल एडवरटाइजिंग कंपनी एनबीसीयूनिवर्सल (NBCUniversal) मीडिया की चेयरमैन हैं.

एलन मस्‍क ने लिंडा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा,”मैं ट्विटर के नए CEO के रूप में लिंडा यासरिनो का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं!” उन्‍होंने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी. एलन मस्क खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामगाज संभालेंगे. दो दिन पहले ही एलन मस्‍क ने ट्वीट कर बताया था कि 6 सप्‍ताह में ट्विटर को नया सीईओ मिल जाएगा और यह पद एक महिला संभालेंगी. हालांकि तब उन्‍होंने सीईओ का नाम नहीं बताया था. लेकिन, लिंडा यासरिनो ही यह पद संभालेंगी, इसके कयास लगने शुरू हो गए थे.

ये भी पढ़ें-  दिल्‍ली-गाजियाबाद का सफर होगा जाम मुक्‍त, बन रहा है 6 लेन फ्लाईओवर, चेक करें रूट और जानें लेटेस्‍ट स्‍टेटस

एड सेल्‍स में महारथ
लिंडा यासरिनो ने पेन स्‍टेट यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं. एनबीसी यूनिवर्सल में वे करीब एक दशक से काम कर रही हैं. एडवरटाइजिंग के प्रभावों को आंकने के बेहतरीन विकल्‍प खोजने में उन्‍हें महारत हासिल है. साथ ही उन्‍हें एड सेल्‍स में भी दक्ष माना जाता है. वॉल स्‍ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यासरिनो और उनकी टीम ने अब तक एड सेल्‍स से 100 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का रेवेन्‍यू जेनेरेट किया है.साथ ही वे ग्‍लोबल, नेशनल और लोकल एड सेल्‍स, पार्टनर्शिप, एड टेक डेटा मैजरमेंट और स्‍ट्रैटेजिक इनेशिएटिव्‍स में भी पारंगत है. लिंडा यासरिनो ने टर्नर में 19 वर्षों तक काम किया है. जब उन्‍होंने टर्नर छोड़ी तब वे एडवर्टाइजिंग सेल्‍स, मार्केटिंग और अधिग्रहण की वाइस प्रेसीडेंट थी.

यासरिनो के सामने चुनौतियो का पहाड़
यासरिनो के सामने चुनौतियो का पहाड़ है. उनकी राह ट्विटर में कतई आसान नहीं है. कंपनी की कमाई में लगातार गिरावट हो रही और विज्ञापन से आने वाला राजस्‍व भी कम हुआ है. पिछले सात महीनों में ही कंपनी की कमाई 50 फीसदी गिर चुकी है. पिछले महीने ही मियामी में हुई एक की-नोट कांफ्रेंस में एलन मस्‍क और लिंडा यासरिनो साथ नजर आए थे. इसके बाद ही एनबीसीयूनिवर्सल और ट्विटर के बीच विज्ञापन समझौता हुआ था.

Tags: Business news in hindi, Elon Musk, Twitter, Twitter India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे