
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों की मतगणना पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने मतगणना से पहले ही 44 निकायों के चुनावी नतीजे घोषित भी कर दिए हैं. निर्विरोध इन सीटों पर चुनावों का नतीजा आया. इन सीटों पर दिग्गजों को किसी विरोधी की तरफ से टक्कर नही मिली. यही वजह है कि चुनाव आयोग ने भी बिना देरी किए नतीजे घोषित कर दिए हैं. गौतम बुध नगर की रबूपुरा सीट इसमें प्रमुख है. यहां से बीजेपी के शशांक सिंह को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है.
अलीगढ़ की 37-कनवरी गंज, 76-बेगमबाग, 58-घनश्याम पुरी, 17-छावनी, 18-कृष्णापुरी सीट के नतीजे आ चुके हैं. 37-कनवरी गंज से कुलदीप पान्डे, 76-बेगमबाग से दीपू शर्मा, 58-घनश्याम पुरी से अनिल कुमार सेंगर, 17-छावनी से महावीर सिंह, 18-कृष्णापुरी से अगन लाल विजयी रहे.
आगरा की 94-कमला नगर ब्लाक ई एफ जी और 54-जयपुर हाउस सीट के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। 94-कमला नगर ब्लाक ई एफ जी सीट से प्रदीप अग्रवाल और 54-जयपुर हाउस सीट से रेनू गुप्ता ने बाजी मारी.








