Bareilly Nagar Nigam Chunav 2023 Live: बरेली में मतगणना शुरू, शुरुआती रुझान के बाद आएंगे परिणाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बरेली. नगर निगम के 32 साल के इतिहास में भाजपा को तीन, सपा को दो और कांग्रेस को एक बार जीत मिली है. बसपा के हिस्से यह सीट कभी नहीं आई. साल 1989 में मेयर की जगह नगर प्रमुख का पद था और भाजपा के राजकुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की थी. वर्ष 1995 में यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई तो भाजपा के सुभाष पटेल नगर प्रमुख बने थे.

वर्ष 2000 में नगर प्रमुख का नाम बदलकर उसे मेयर कर दिया गया. उसके बाद से मेयर का चुनाव होने लगा. उसी दौरान ओबीसी सीट से डॉ. आईएस तोमर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीते. बाद में वह सपा में शामिल हो गए थे. साल 2005-06 में सामान्य वर्ग की महिला सीट हुई तो कांग्रेस की सुप्रिया ऐरन ने जीत हासिल की. वर्ष 2012 में सीट सामान्य हुई और सपा से डॉ. आईएस तोमर चुनाव जीते. साल 2017 में भाजपा ने उमेश गौतम को चुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की. नगर निगम द्वारा शहर में पेयजल एवं लाइट की व्यवस्था की और घर-घर पानी की टंकी लगवाई. इसके अलावा शहर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे