दो राजधानियों के बीच रोज हैं 10 ट्रेनें, 11वीं होगी वंदे भारत, यात्री बोले- मजा आ गया!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Vande Bharat Train: देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का तेजी से विस्तार हो रहा है. पूरी तरह स्वदेश में विकसित यह दुनिया की एक सबसे बेहतरीन ट्रेन है. कई मामलों में यह बुलेट ट्रेन तक को मात देती है. इसे अब तेजी से देश के सभी प्रमुख रेल मार्गों पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में रेलवे दो राज्यों की राजधानियों के बीच इस ट्रेन को चलाने जा रही है. वैसे तो इन दोनों शहरों के बीच मौजूदा वक्त रोज में 10 ट्रेनें चल रही हैं. अब 11वीं ट्रेन वंदेभारत होगी. इन दोनों शहरों के बीच बड़ी संख्या में नियमित यात्री सफर करते हैं. इसमें बड़ी संख्या कारोबारियों और श्रद्धालुओं की होती है. ऐसे में वंदे भारत चलाए जाने से इनको बड़ी सहूलियत मिलेगी.

इन दो राजधानियों में से एक है कोलकाता और वहां के प्रमुख स्टेशन हावड़ा से तक यह ट्रेन चलेगी. हावड़ा देश का एक प्रमुख और सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है. इस स्टेशन पर सबसे ज्यादा 23 प्लैटफॉर्म हैं. दूसरी राजधानी का नाम भुवनेश्वर है. यह ओडिशा की राजधानी है. इस ट्रेन को 17 मई को भुवनेश्वर से हरी झंडी दिखाई जाएगी. भुवनेश्वर से हावड़ा के बीच वंदे भारत का रूट ट्रायल पूरा हो चुका है. यह 16वीं वंदे भारत ट्रेन होगी. मौजूदा वक्त में पूर्वोत्तर के तीन-चार राज्यों को छोड़कर देश के करीब-करीब सभी प्रदेशों में वंदे भारत चल रही है.

टाइमिंग क्या होगी?
जहां तक टाइमिंग की बात है तो यह ट्रेन भुवनेश्वर से दोपहर में और हावड़ा से सुबह में अपने गंतव्य के लिए चल सकती है. अभी इस रूट की प्रमुख ट्रेन जन शताब्दी सुबह 6 बजे भुवनेश्वर के लिए चलती है और दोपहर 12.40 बजे हावड़ा पहुंचती है. फिर वापसी में हावड़ा से वह 15.03 बजे यानी दोपहर तीन बजकर तीन मिनट पर चलती है.

इन दो शहरों को जोड़ने के साथ-साथ यह ट्रेन पूर्वी भारत के दो प्रमुख धर्म स्थलों को भी जोड़ेगी. इनमें एक देश के चार धामों में से एक है. इनमें ओडिशा का भगवान जगन्‍नाथ पुरी का मंदिर है और दूसरा पश्चिम बंगाल में कोलकाता की कालीजी का मंदिर है. यह ट्रेन भुवनेश्‍वर से हावड़ा के बीच चलेगी. भुवनेश्‍वर से पुरी की दूरी करीब एक से सवा घंटे की है, वहीं हावड़ा से कालीजी का मंदिर की दूरी करीब आधे घंटे की होगी. इस तरह ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद दोनों धार्मिक स्‍थलों को जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ दोनों शहरों के लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा.

बिहार को मिलने जा रही पहली वंदेभारत, मगर दिल्ली-कोलकाता नहीं इस शहर को करेगी कनेक्ट

29 साप्ताहिक ट्रेनें
दोनों शहरों के बीच मौजूदा समय में 10 ट्रेनें रोजाना चल रही हैं. वहीं, 29 ट्रेनें ऐसी हैं जो सप्‍ताह में एक, दो या तीन दिन चलती हैं. भुवनेश्‍वर से हावड़ा के बीच जन शताब्‍दी चलती हैं, जो 436 किमी. की दूरी करीब सात घंटे में पूरी करती है. शताब्‍दी आठ स्‍टेशनों में रुकती है, जिसमें कटक, जाजपुर, क्‍योंझार रोड, भद्रक, सोरो, बालासोर, जलेस्‍वर, खड़कपुर शामिल हैं. वंदेभारत ट्रेन साढ़े पांच से छह घंटे में यह दूरी तय करेगी. जन शताब्दी के मुकाबले वंदेभारत ट्रेन के स्‍टापेज भी कम होंगे. रेल मंत्रालय के अनुसार ओडिशा वंदेभारत ट्रेन शुरू होने के बाद झारखंड और बिहार के लिए भी वंदेभारत ट्रेन जल्‍द चलाई जाएगी. यह ट्रेन दोनों राज्‍यों की राजधानियों रांची से पटना को जोड़ेगी.

Tags: Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे