पटना. हनुमान कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) के पटना आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय के तरफ से पटना एसएसपी को सुरक्षा के SOP जारी किया गयी है. एडीजी (ADG) पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जायेगी. नौबतपुर में आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए विशेष तौर पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर हो इसको लेकर अयोजनकर्ताओ के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है. सुरक्षा घेरे से लेकर आयोजन स्थल और आसपास की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है. आयोजन के दौरान सीसीटीवी (CCTV) के जरिए भी नजर रखी जायेगी.
आपके शहर से (पटना)

13 की उम्र में बना नक्सली, 18 में किया सरेंडर, 11 केस, IED ब्लास्ट कर ली थी सब-इंस्पेक्टर की जान

बिहार की छात्रा की रांची में हत्या, हॉस्टल के पास मर्डर कर पैदल ही भाग निकला आरोपी

क्वार्टर में लटकी मिली RPF की लेडी कांस्टेबल की लाश, 10 दिन पहले ही मनाई थी एनिवर्सरी, पिता बोले…

CBSE 12th Result 2023 : पटना जोन से 85.47% छात्र हुए सफल, डिवीजन की जानकारी नहीं देगा बोर्ड

Bihar Heat Wave : बढ़ती गर्मी को देख बिहार के इस जिले में 5वीं तक स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश

OMG: मंडप से दूल्हा समेत 4 बाराती अगवा, तय वक्त पर नहीं हो सकी शादी, जानें पूरी कहानी

CBSE 10th Result 2023 : जिले के छात्रों ने लहराया परचम, अनुष्का और आर्यन ने प्राप्त किया 94 प्रतिशत अंक

Bihar Crime News : दुबई वाला दीवाना निकला दहाबाज! | Crime News | Tafteesh | Hindi News | TOP News

बिहार के सभी जिलों में होगा साइबर थाना, शिक्षकों के वेतन की राशि जारी, जानें नीतीश सरकार के अहम फैसले

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: लोकसभा चुनाव का मुद्दा क्या होगा? ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News
बता दें, नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से 17 मई के बीच धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे. आज कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ भी हो गया है और 15 मई को दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इधर इस बीच धीरेंद्र शास्त्री के लेकर बिहार में सिया संग्राम भी छिड़ा हुआ है. इसको देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
अब ड्रोन से अस्पतालों तक पहुंच सकेगा ब्लड, ट्रायल रहा सफल, 35 किमी की दूरी 15 मिनट में हुई तय
पुलिस महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक पटना आगमन से लेकर उनके तरेत पाली में रहने तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा. उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में तरेतपाली पहुंचाने की व्यवस्था होगी. नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज का कहना है कि लगभग 300 पुलिस बल की मांग जिला प्रशासन से की गई है. साथ ही कथा स्थल पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे जो भीड़ का हिस्सा बनकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Bihar police, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:40 IST








