नए लोगों से मिलने में आपको भी लगता है डर, सोशल एंजाइटी का हो सकते हैं शिकार, मिनटों में ऐसे करें पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोशल एंजाइटी से पीड़ित लोगों को बातचीत करने में कठिनाई महसूस होती है.
यह डिसऑर्डर किस वजह से होता है, इसका सटीक कारण पता नहीं चल सका है.

All About Social Anxiety Disorder: अधिकतर लोगों को नई जगहों पर जाना और वहां के लोगों से मिलना काफी अच्छा लगता है. ऐसा करने से लोग सामाजिक तौर पर मजबूत बनते हैं और उन्हें सोसाइटी के बारे में समझ विकसित होती है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बाहर निकलना और नए लोगों से मिलने में डर लगता है. आमतौर पर कहा जाता है कि शर्मीलेपन की वजह से कुछ लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन यह एक डिसऑर्डर हो सकता है. ऐसे ही लक्षण सोशल एंजाइटी (Social Anxiety) के होते हैं. इसे सोशल फोबिया (Social Phobia) भी कहा जाता है. आज आपको बताएंगे कि सोशल एंजाइटी डिसऑर्डर क्या है और इसके क्या लक्षण होते हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि इसकी वजह क्या है और इसका क्या इलाज होता है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार सोशल एंजाइटी को कभी-कभी सामाजिक डर के रूप में जाना जाता है. यह एक प्रकार का एंजाइटी डिसऑर्डर है, जो सामाजिक सेटिंग में चिंता या भय का कारण बनता है. इस परेशानी से जूझ रहे शख्स को लोगों से बात करने, नए लोगों से मिलने और सामाजिक समारोहों में जाने में परेशानी होती है. वे दूसरों के बारे में निर्णय लेने या उनकी छानबीन करने के बारे में चिंतित महसूस कर सकते हैं. वे समझ सकते हैं कि उनका डर तर्कहीन है, लेकिन वे डर को दूर नहीं कर पाते. इससे उन्हें जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनकी हेल्थ प्रभावित होती है.

यह भी पढ़ें- 10 रुपये में बज जाएगा कोलेस्ट्रॉल का बैंड ! रोज पीएं इस सब्जी का जूस, ब्लड प्रेशर भी आ जाएगा ठिकाने

शर्मीलेपन से अलग है सोशल एंजाइटी

अधिकतर लोग सोशल एंजाइटी को शर्मीलापन समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. शर्मीलापन समाजीकरण, स्कूल और काम को कठिन बना सकता है, लेकिन सोशल एंजाइटी की तरह जिंदगी को बाधित नहीं करता है. एंजाइटी डिसऑर्डर दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है. लोग इसकी वजह से बाजार से जाकर सामान भी खरीदने में डर महसूस करते हैं. एंजाइटी एंड डिप्रेशन एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (ADAA) के अनुसार अमेरिका में करीब 1.50 करोड़ वयस्कों को सोशल एंजाइटी डिसऑर्डर की समस्या है. यह किशोरावस्था के दौरान शुरू होने वाली परेशानी है, जो लंबे समय तक चलती है.

सोशल एंजाइटी डिसऑर्डर के लक्षण

इस डिसऑर्डर से जूझ रहे लोग जब समाज में आकर लोगों को सामना करते हैं, तब उन्हें शर्म, जी मिचलाना, पसीना आना, कांपना या हिलना, बोलने में कठिनाई, दिमाग खाली होने जैसी फीलिंग, चक्कर आना या हल्कापन, हार्ट रेट तेज हो जाना आदि लक्षणों का सामना करना पड़ता है. मनोवैज्ञानिक लक्षणों की बात करें, तो ऐसे लोग सामाजिक स्थिति से पहले, उस दौरान और बाद में अत्यधिक चिंता करते हैं. सामाजिक स्थितियों से बचने की कोशिश करते हैं. कुछ शर्मनाक करने का डर सताता है. हर समय अपमानित होने का डर बना रहता है. चिंता के कारण स्कूल या काम छूट जाता है.

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड को नॉर्मल कर देंगे 5 आसान तरीके, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस इस बात का रखें ख्याल

पीड़ित 7 चीजें करते हैं अवॉइड

– किसी से सवाल पूछना
– नौकरी का इंटरव्यू देना
– खरीददारी करना
– पब्लिक टॉयलेट यूज करना
– फोन पर बात करना
– पब्लिकली भोजन करना
– अजनबी लोगों से बात करना

किस वजह से हो सकती है सोशल एंजाइटी?

सोशल एंजाइटी का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. वैज्ञानिकों के अनुसार, शारीरिक, जैविक और आनुवंशिक कारक इस डिसऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम के साथ समस्याएं हार्मोन सेरोटोनिन, डोपामाइन और ग्लूटामेट में असंतुलन पैदा कर सकती हैं. ये ब्रेन केमिकल्स मूड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा भावनात्मक, शारीरिक या अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार, साथियों के साथ नकारात्मक बातचीत, पैरेंटिंग की ओवर कंट्रोलिंग स्टाइल और असुरक्षित अटैचमेंट स्टाइल की वजह से यह समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- कितना होना चाहिए महिला और पुरुष का नॉर्मल ब्लड प्रेशर? कब हो जाती है गड़बड़, यहां चेक करें पूरा चार्ट

क्या होता है सोशल एंजाइटी का इलाज?

सोशल एंजाइटी डिसऑर्डर का इलाज लक्षणों के आधार पर किया जाता है. कई बार डॉक्टर ऐसे लोगों को साइकोलॉजिस्ट या मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट के पास भेजते हैं. वे काउंसलिंग थेरेपी और दवाओं के जरिए इस डिसऑर्डर का इलाज करते हैं. एक्सपर्ट मरीज की कंडीशन के अनुसार इलाज करते हैं. आप घर पर योग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन, बैलेंस्ड डाइट और अच्छी नींद के जरिए भी इसे कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं.

Tags: Anxiety, Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे