
बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर पटना के मशहूर होटल मौर्या में विशेष तैयारी की गयी है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए होटल मौर्या में स्पेशल सुइट बुक किया गया है, जिसमें एक बेडरूम के साथ-साथ एक दूसरा कमरा भी है, जहां धीरेंद्र शास्त्री लोगों से मिलेंगे. होटल मौर्या के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार बिहार आ रहे हैं. ऐसे में उनके आगमन को लेकर होटल मौर्या में भी उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
Author: Up Head Line
Views: 25








