लखनऊ : उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) और हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव (UP By Polls 2023) के लिये मतों की गिनती आज (शनिवार को) होगी. अधिकारियों ने बताया कि दोनों चुनावों के मतों की गिनती शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी. स्वार (रामपुर) और छानबे (एससी) (मिर्जापुर) के उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था, जबकि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में चार मई और 11 मई को हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा और दोनो स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ.
उनके अनुसार, एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में स्वार में मतदान प्रतिशत 68.8 था, जब सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को हरा दिया था. इसी तरह छानबे विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान प्रतिशत 44.15 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली बार चुनाव में यह 52 प्रतिशत था.
स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है.
आपके शहर से (लखनऊ)

रूमी गेट से लेकर मरीन ड्राइव… यहां आएंगे तो बनेगी धमाकेदार इंस्टाग्राम रील, लाइक्स की हो जाएगी बारिश

8000 फीट की ऊंचाई से जंपिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की मौत

पुलिस भर्ती के लिए सुबह-सुबह दौड़ की प्रैक्टिस कर रही छात्रा को बेहोश किया, फिर अगवा कर किया गैंगरेप

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

Ganga Aquarium : लखनऊ में है मछलियों का ऐसा आशियाना, जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘WOW’

NEET विवाद: NTA की सफाई- ‘कपड़े उतरवाकर या बदलवाकर नहीं की गई कोई जांच’

IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Health News: उत्तर रेलवे के अस्पताल में हाईटेक मशीन आसान करेगी मरीजों का इलाज, जानिए कैसे

AKTU Lucknow: एकेटीयू के 15 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, सालाना कमाएंगे इतने लाख

BSF Recruitment 2023: 10वीं, ITI का है सर्टिफिकेट, तो BSF में पाएं नौकरी, 81000 मिलेगी सैलरी
उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है. नगरीय निकाय चुनाव में 11 मई को दूसरे चरण में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि चार मई को पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ. शाहजहांपुर ने अपना पहला मेयर चुनने के लिए मतदान किया है. मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के मेयर थे, जबकि बाकी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था.
नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होना था . चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.
उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ.
राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने शहरी नगरीय निकाय के चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा करते हुए पहले कहा था कि राज्य में महापौरों की 17 सीटों और पार्षदों की 1,420 सीटों पर ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा, जबकि शेष पर मतपत्र का उपयोग किया जाएगा.
चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और उनसे अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट डालने की अपील की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं का समर्थन लेने के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में रोड शो किया. मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया.
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों की स्थिति के आकलन की कसौटी के रूप में देखा जा रहा है. लखनऊ में मेयर पद व पार्षदों के मतों की गिनती रमाबाई स्थल पर होगी .
लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र अग्रवाल ने रमाबाई स्थल पर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया . अधिकारियों ने बताया कि गर्म मौसम को देखते हुए ठंडे पेयजल और शरबत की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना के लिए 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.
राजनीतिक दलों ने चल रहे शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में अपने पक्ष में सकारात्मक परिणाम का विश्वास जताया है.
उप्र भाजपा के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा, ‘भाजपा राज्य में सभी 17 महापौर सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है. पार्टी पार्षदों की सीटों का एक बड़ा हिस्सा हासिल करेगी. इसके अलावा, पार्टी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी.’
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा, ‘नगरीय निकाय चुनावों में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे. साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) ने चुनाव के दौरान एक महत्वपूर्ण दूरी तय की है, जबकि कमल बहुत जगहों पर (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिला ही नहीं है.”
उप्र कांग्रेस के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने कहा कि इन चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन सभी को चौंका देगा. राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अंकुर सक्सेना का भी मानना था कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में उनकी पार्टियों का प्रदर्शन ‘बहुत अच्छा’ रहेगा. आम आदमी पार्टी (आप) की उप्र इकाई के नेता शेखर दीक्षित ने कहा कि जनता ने निकाय चुनावों में हमें आशीर्वाद दिया है और परिणाम यह साबित करेंगे.
उन्होंने कहा कि देश के लोग समझ गए हैं कि आम आदमी पार्टी ही भाजपा का ‘एकमात्र विकल्प’ है. अपना दल (सोनेलाल) की उप्र इकाई के प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि ‘ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के दोनों उम्मीदवार स्वार और छानबे में में जोरदार जीत दर्ज करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, UP Election, UP election results
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 05:36 IST








