अर्थराइटिस में असरदार है सहजन फली, किडनी स्टोन का रिस्क करती है कम, 5 गजब के फायदे जान लें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सहजन की फली का सेवन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है.
लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है सहजन फली का सेवन.

Moringa Health Benefits: सहजन की फली पोषक तत्वों से भरपूर होकर गुणों की खान है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर की कई बड़ी बीमारियों में बेहद असरदार साबित होते हैं. खासतौर पर हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में सहजन फली का सेवन काफी लाभकारी होता है. अर्थराइटिस, किडनी स्टोन में भी सहजन फली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. सहजन फली में मौजूद चमत्कारिक गुणों की वजह से इसे नियमित खाने की सलाह दी जाती है. स्किन और बालों के लिए भी सहजन फली का सेवन काफी फायदा पहुंचाता है.
गुणकारी सहजन फली को डाइट में शामिल कर लिवर को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. मेडिकल न्यूज टुडे की खबर के मुताबिक सहजन फली में कई गुण छुपे हैं जो कि हेल्दी रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं सहजन फली के 5 बड़े फायदे.

सहजन फली के 5 फायदे

1. अर्थराइटिस – रुमेटाइड अर्थराइटिस हड्डियों से संबंधित बेहद दर्दनाक बीमारी होती है. इसके अलावा जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या भी बेहद कॉमन है. इन सभी समस्याओं में सहजन फली का सेवन काफी लाभकारी होता है. सहजन फली में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि अर्थराइटिस की समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें: सुनहरे रंग के इन बीजों से घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

2. त्वचा और बाल – स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याएं बेहद कॉमन हैं. सहजन में मौजूद पोषक तत्व त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रिसर्च के मुताबिक सहजन के बीज से बना तेल स्किन के घावों को तेजी से भरने में मदद करता है. ऐसा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कम होने की वजह से हो सकता है. इसके साथ ही मोरिंगा सीड्स ऑयल बालों की हेल्थ के लिए भी बेहद बढ़िया होता है.

3. लिवर – हमारे शरीर में लिवर एक बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है. खाने के बेहतर डाइजेशन के लिए लिवर का हेल्दी होना बेहद जरूरी होता है. सहजन फली का नियमित सेवन लिवर को सुरक्षित रखने में मदद करता है. सहजन नॉनएल्कोहोलिकि फैटी लिवर डिजीज से भी बचाव करने में अहम भूमिका निभाती है.

4. कार्डियोवस्कुलर सिस्टम – सहजन की फली में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं जो कि कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. सहजन फली में मौजूद Quercetin लिपिड और सूजन को बनने से रोकता है. इन दोनों की वजह से हार्ट डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में भीगे अखरोट खाएंगे तो दिमाग हो जाएगा तेज, डायबिटीज का रिस्क होगा कम! 5 फायदे कर देंगे हैरान

5. किडनी स्टोन – किडनी स्टोनी की समस्या बेहद कॉमन है. किडनी में स्टोन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. बता दें कि पारंपरिक नुस्खों में किडनी स्टोन की परेशानी से निजात पाने के लिए सहजन फली का इस्तेमाल किया जाता है. लेबोरेटरी टेस्ट में पाया गया कि सहजन का सत्व उन मिनरल्स को बनने से रोकता है जो कि किडनी में स्टोन की वजह बनते हैं.

Tags: Health, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे