Bihar Heat Wave : बढ़ती गर्मी को देख बिहार के इस जिले में 5वीं तक स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. महमूद आलम/ नालंदा.इनदिनों बिहार का कई ज़िला भीषण गर्मी की चपेट में है. जिनमें नालंदा भी शामिल है. इसी को लेकर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कई जिलों को प्रपत्र जारी कर सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव करते हुए. छोटे बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए कक्षा 1 से 5वीं तक को दो दिनों के लिए छुट्टी दे दी है. ज़िले में गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे इंसान का शरीर झुलसने लगा है. और जन जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है. लोग ज़रूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं. 10 से 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.

आपको बता दें कि ज़िला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि नालंदा भीषण गर्मी की चपेट में है. जिससे लू मारने की प्रबल संभावना है. बच्चों के जीवन एवं स्वास्थ की रक्षा के उद्देश्य से सभी कोटि के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक सुबह 6:30 से 10 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन 13 और 14 सभी निजी और सरकारी विद्यालय के 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी है. वहीं, मौसम विभाग पटना ने कहा कि अगले दो दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकता है.

आज नालंदा का तापमान सुबह 9 बजे 37°C से शाम 4 बजे तक 41°C था. उसके बाद शाम ढलते हुए अभी 39°C है. वैसे लोग सड़कों पर सर के उपर छाता और प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतलें और गन्ना स्टॉल पर जूस पीते देखे जा सकते हैं. ज़िले का अधिकतम तापमान इस बार 45°C तक पहुंच चुका है. ऐसे में नालंदा सीएस डॉ.अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को गर्मी से बचने के लिए घरों में रहें तो ज़्यादा बेहतर है. बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो तो छाता या फिर सर ढकने के लिए कौटन कपड़ा और बोतल में पानी जरूर लेकर निकलें और फ्रिज का पानी बाहर से आने के बाद न पिएं और घर पर आम, बेल या फिर ठंडा फ़ल ज़रूर खाएं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 21:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे