
नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में किया गया काम ही व्यक्ति को पहचान और सफलता दिलवाता है. उसक अच्छा या बुरा काम ही उसे सही शब्दों में परिभाषित भी करता है. खासकर बेहतर किए गए कामों के लिए व्यक्ति जाना जाता है. ऐसा ही कुछ बेहतर कर रहे हैं व्यवसायी जुनैद ढेबर. ढेबर ने कम समय में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. एक व्यवसाय को सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए जुनैद की दिन रात की गई कड़ी मेहनत है.
वहीं जुनैद का हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनका एक एस्टेब्लिश्ड नाम है. उनका रायपुर में एक होटल है जिसका नाम वेनिंग्टन कोर्ट है. जुनैद का मानना है कि मार्केटिंग की सही टेक्नीक वर्ड ऑफ माउथ है और इसी के जरिए आगे बढ़ा जा सकता है. जुनैद ने अब रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ बना ली है. उन्होंने ए ढेबर बिल्डकॉन नामक कंपनी की शुरुआत की. कुछ ही सालों में उनकी कंपनी ने छत्तीसगढ़ में कई आवासयी और वाणिज्यिक परियोजनओं को पूरा किया. इसी के साथ वे आयरन और स्टील के व्यापार से भी जुड़े.
जुनैद कहते हैं कि उनका प्राथमिक लक्ष्य पूरे भारत में अपने व्यापार को स्थापित करना है. सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए मैं अपने व्यवसाय में डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों को बढ़ावा दे रहा हूं. इतना ही नहीं, मेरी टीम वेब स्पेस पर कई अन्य सामाजिक पहल करने की कोशिश में भी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 02:29 IST









