
नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने का सिर्फ और सिर्फ एक ही मंत्र है कि पूरी मेहनत और फोकस के साथ काम किया जाए. ऐसा ही कुछ कर रहे हैं सिंगर ट्रिक सिंग. देश में रेप म्यूजिक का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. अच्छे कलाकार अपने गानों के माध्यम से अपनी कहानी को आगे ला रहे हैं. ऐसे ही एक सिंगर है ट्रिक सिंग. जो हाल ही में अपने एक गाने को लेकर चर्चा में आए थे. उनका फ्री स्टाइल गाना काफी चर्चा में रहा.
बचपन से म्यूजिक शौक रखने वाले ट्रिक सिंह ने 2022 से प्रोफेशनली अपने कॅरियर की शुरुआत की ओर उनके पहले गाने के रिलीज के साथ अपनी एक अलग पहचान साबित की. ट्रिक सिंह अभी तक सात गाने लॉन्च कर चुके हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए गए हैं.
ट्रिक सिंह का जन्म 05 सितंबर 1999 को चंडीगढ़ में हुआ था. अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी करने के बाद उन्होंने अपने म्यूजिक को कॅरियर के तौर पर लिया और फोकस और मेहनत के साथ अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने बताया कि वे अगले साल तक अपनी पहली एल्बम लॉन्च कर सकते हैं और इसी के साथ वे लाइव शो भी करेंगे. ट्रिक सिंह इससे पहले भी देश में कई लाइव शो कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 02:23 IST









