हाइलाइट्स
कमांडो अंकुर शर्मा की मिलीट्री अस्पताल में हो गई मौत.
जंपिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था पैराशूट.
आगरा. आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में पैराशूट जंपिंग (Parachute Jumping) के दौरान हादसा हुआ था. इस हादसे में कमांडो अंकुर घायल हो गए थे. उनका इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान कमांडो अंकुर की मौत हो गई. मृतक कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे.
बता दें कि करीब 8000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट जंपिंग के दौरान कमांडो अंकुर हाईटेशन लाइन में उलझ गए थे, जिसके बाद पैराशूट में आग लग गई और जिसमें कमाडो भी झुलस कर नीचे घिर गए थे. इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए थे. गंभीर हालत में कमांडो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कमांडो अंकुर ने थाना मलपुरा क्षेत्र में पैराशूट से जंपिंग की थी. इसी दौरान ड्रॉप जोन से दो किलोमीटर दूर ही पैराशूट हाईटेंशन लाइन में उलझ गया था. जिसके कारण अंकुर घायल हो गए थे. कमांडो की आवाज सुन आसपास के किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसानों ने स्थानीय पुलिस और वायुसेना को घटना की सूचना दी. कमांडो को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
आपके शहर से (लखनऊ)

Health News: उत्तर रेलवे के अस्पताल में हाईटेक मशीन आसान करेगी मरीजों का इलाज, जानिए कैसे

रूमी गेट से लेकर मरीन ड्राइव… यहां आएंगे तो बनेगी धमाकेदार इंस्टाग्राम रील, लाइक्स की हो जाएगी बारिश

पुलिस भर्ती के लिए सुबह-सुबह दौड़ की प्रैक्टिस कर रही छात्रा को बेहोश किया, फिर अगवा कर किया गैंगरेप

BSF Recruitment 2023: 10वीं, ITI का है सर्टिफिकेट, तो BSF में पाएं नौकरी, 81000 मिलेगी सैलरी

इस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद सीधे कर सकेंगे पीएचडी, इसी सत्र से शुरू होंगे एडमिशन

UP Nikay Chunav 2023: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, ऐसा रहा वोटिंग परसेंटेज

IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल

AKTU Lucknow: एकेटीयू के 15 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, सालाना कमाएंगे इतने लाख

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Ganga Aquarium : लखनऊ में है मछलियों का ऐसा आशियाना, जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘WOW’
गांव मलपुरा के रहने वाले सेना के जवान रूप सिंह ने मीडिया को बताया कि वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं. जब एक जवान हाई टेंशन लाइन में उलझ कर उनके खेत पर लगी पानी की समर के पास गिरा तो उन्होंने स्थानीय निवासियों की मदद से घायल कमांडो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया.
बताया जा रहा है कि जवान गंभीर रुप से घायल था और दर्द से कराह रहा था और उनका इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार की सुबह कमांडो अंकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई. कमांडो अंकुर जम्मू कश्मीर के तैनात थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: UP latest news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 17:37 IST








