यूपी के परिवहन मंत्री का बसों को मेंटेन रखने के बयान के फौरन बाद कौशाम्बी मे बस को धक्का देते हुए यात्रियों की फ़ोटो आई।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को एक बैठक के दौरान यूपी रोड़वेज को और बेहतर बनाने के लिए कुछ आदेश जारी किया तो दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि ऑन रोड मेंटेन बस ही रहे।
यूपी के सभी बस स्टॉप पर बैठने के साथ पेयजल,यात्री शेड, शौचालय होने की नसीहत दी और वर्कशॉप में काम करने वाले मेकैनिकल ग्रुप को कहा कि सड़क पर वही बसें भेजी जाय जिनमें कोई भी तकनीकी खराबी न हो अगर ऐसी शिकायत कहि से आती है कि बसे खराब होकर खड़ी है या कोई टेक्निकल घटना होगी तो उसके जिम्मेदार इलाके के इंचार्ज के साथ एसएम एआरएम व अन्य अधिकारी होंगे जिनपर कार्रवाई होगी।
गौरतलब हो कि परिवहन मंत्री का बयान गोरखपुर इलाके में रोड़वेज में शॉर्क सर्किट से आग लगने की घटना को लेकर था।
लेकिन कौशाम्बी से जो तसवीरें सामने आ रही हैं वह कहीं न कहीं यूपी सरकार के सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
कौशाम्बी का सैनी बस स्टॉप जिले का सबसे मुख्य बस स्टॉप है जो नेशनल हाईवे पर है।
सैनी बस स्टॉप पर यूपी रोड़वेज की बसों से यात्रा करने वाले यात्री पहले बस को धक्का देकर स्टार्ट करवाते हैं फिर उन्हें सफ़र तय करना पड़ता है।
सैनी बस स्टॉप की वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें बताया जा रहा है कि जिस दिन मन्त्री जी का बयान आया उसी शाम में सैनी से सफ़र तय करने वाले मुसाफिर यूपी रोड़वेज की बसों का धक्का देकर स्टार्ट करवाते हैं फिर दौड़कर उसी बस से सफ़र तय करते हैं।
बाकर कौशाम्बी
9580009512








