
हाइलाइट्स
कर्नाटक की 6.5 करोड़ लोगों के प्रति जताया आभार कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को हुई थी वोटिंग, 13 को आएंगे नतीजे
सभी सीटों पर आए अलग-अलग एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान
नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कल शनिवार को आ रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly Election) की 224 सीटों पर 10 मई को चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों के परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे आए हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. इन एग्जिट पोल के नतीजों के बाद और फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले कांग्रेस (Congress) भी बेहद उत्साहित है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कर्नाटक की 6.5 करोड़ जनता का आभार जताया है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘मैं कर्नाटक के 6.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है. चलिए कल तक का इंतजार करते हैं, जब तक नतीजे नहीं आ जाते.’ उन्होंने कहा, ‘एग्जिट पोल (Exit Polls Result) के नतीजों के बाद अब भाजपा (BJP) अपनी हार मान चुकी है. कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सरकार (Karnataka Government) बनाने जा रही है और हम लोग राज्य की जनता की सेवा करेंगे.’
बताते चलें कि एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर फिसलती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि बीजेपी को 83-95 सीटें, जेडीएस 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में कांग्रेस को 122-140 सीटें, बीजेपी को 62-80 सीटें, जेडीएस को 20-25 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly elections, BJP, Congress, Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Randeep Singh Surjewala
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 16:19 IST








