CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी के लिए अभ्यर्थियों ने रिकॉर्ड संख्या में किया आवेदन, अब करना होगा ये काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CUET PG 2023: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, पोस्ट ग्रेजुएशन, CUET PG 2023 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. गौरतलब है कि पिछले साल सीयूईटी पीजी के लिए तकरीबन 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था. वहीं इस साल इसकी संख्या में बड़ा इजाफा देखा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल तकरीबन 5 लाख आवेदन सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्राप्त हुए हैं.

गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्यीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है. केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए इसी परीक्षा के माध्यम से एडमिशन कराया जाना अनिवार्य है. इसके अलावा 46 स्टेट यूनिवर्सिटी, 101 प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं 10 सरकारी सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान भी इस परीक्षा से जुड़े हैं.

अब करें यह काम
बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए कल यानी 13 मई से ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की विंडो ओपन हो रही है. ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म चेक कर लें और किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर उसे जल्द से जल्द सुधार लें. अन्यथा बाद में गलती पकड़ में आने पर उनका आवेदन रद्द भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-
IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल
IAS Officer: इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान

Tags: Admission, Education, University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे